Saturday, April 20, 2024
Advertisement

मुंबई में 72 साल के बुजुर्ग RTI कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

72 वर्षीय RTI कार्यकर्ता की नजदीक से गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि कार्यकर्ता भूपेन्द्र वीरा भू-माफिया, कलीना के आसपास अवैध निर्माण और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे थे।

Bhasha Bhasha
Published on: October 17, 2016 13:01 IST
72 year old rti activist murdered in mumbai- India TV Hindi
72 year old rti activist murdered in mumbai

मुबई: सांताक्रूज में 72 वर्षीय RTI कार्यकर्ता की नजदीक से गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि कार्यकर्ता भूपेन्द्र वीरा भू-माफिया, कलीना के आसपास अवैध निर्माण और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे थे। रविवार रात उन पर हमला किया गया।

वीरा के साथ काम कर चुकी सामाजिक कार्यकर्ता और आप की पूर्व नेता अंजलि दमानिया ने आरोप लगाया कि भू-माफिया के खिलाफ लड़ने के लिए उन्हें निशाना बनाया गया। उन्होंने आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।

वकोला थाने के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, हमलावर रात 9 बजे वीरा के घर में घुसे, उनकी कनपट्टी पर बंदूक रखी और गोली चला दी। कार्यकर्ता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने बताया, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है।

मामले के सिलसिले में हम कुछ लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हत्या की मंशा स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा, हम यह भी जांच कर रहे हैं कि क्या वीरा ने जीवन के खतरे की आशंका को देखते हुए पुलिस में कोई शिकायत दर्ज कराई थी या नहीं।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement