Saturday, April 20, 2024
Advertisement

लखनऊ में 1 लाख 79 हजार के जाली नोट बरामद, 2 महिलाओं सहित 3 गिरफ्तार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की लखनऊ पुलिस ने विकासनगर इलाके से जाली नोटों का धंधा करने वाले गिरोह की दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक लाख 79500 रुपये के जाली

IANS IANS
Published on: January 07, 2017 8:43 IST
Fake Notes- India TV Hindi
Fake Notes

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की लखनऊ पुलिस ने विकासनगर इलाके से जाली नोटों का धंधा करने वाले गिरोह की दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक लाख 79500 रुपये के जाली नोट बरामद किए हैं। अभियुक्तों को पकड़ने में सर्विलांस सेल ने भी अहम भूमिका निभाई।

एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया, "गुरुवार रात इलाके में अपराध शाखा ने सूचना के आधार पर मामा लाइन चौराहे के पास पटरी पर झोला लिए खड़े मोहम्मद खालिद नामक व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके थैले से 2000 हजार रुपये के 26 जाली नोट और 500 रुपये के 255 नोट यानी एक लाख 79500 रुपये बरामद किए गए। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अलीगंज सेक्टर 32 में एक मकान पर छापा मारा, जहां से बड़ी संख्या में अधबने नोट और उनके छापने के लिए प्रिंटर व दो लैपटॉप बरामद किए गए।

पुलिस ने मौके से रितु त्रिपाठी और विनीता पांडेय को पकड़ लिया। गोमती नगर की रहने वाली दोनों महिलाएं जाली नोट वितरण करने में काम करती थीं। पुलिस इन लोगों के अन्य साथियों का पता लगा रही है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement