Friday, March 29, 2024
Advertisement
Good News

Good News: कूड़ा चुनते-चुनते बना ब्रैंड एंबैसेडर

17 साल का बिलाल अहमद डार कश्मीर के वुलर झील से कूड़ा-कचरा निकाल कर उसे साफ करता है। वुलर झील की सफाई अभियान में जुटे बिलाल को श्रीनगर म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन ने अपना ब्रैंड एंबैसेडर नियुक्त किया है।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: September 21, 2017 0:03 IST
good news- India TV Hindi
good news

नई दिल्ली: 17 साल का बिलाल अहमद डार श्रीनगर के वुलर झील से कूड़ा-कचरा निकाल कर उसे साफ करता है। वुलर झील की सफाई अभियान में जुटे बिलाल को श्रीनगर म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन ने अपना ब्रैंड एंबैसेडर नियुक्त किया है। बिलाल ने इंडिया टीवी संवाददाता को बताया कि वह वुलर झील में नहाने के लिए आया था लेकिन यहां की गंदगी देखकर उसे लगा कि इस झील को साफ करना जरूरी है। तभी से बिलाल इस झील की सफाई में जुट गया। झील में पड़े प्लास्टिक और अन्य कचरे को निकालने की जिम्मेदारी बिलाल ने अपने कंधों पर ले ली।

देखें वीडियो

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Good News News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement