Tuesday, April 16, 2024
Advertisement
Good News

Good news: गणेश की अनोखी मूर्ति, विसर्जन से न हो प्रदूषण

मुंबई में एक शख्स ने गणेश की अनोखी मूर्तियां बनायी हैं। विसर्जन के बाद ये नदियों को पॉल्यूट नहीं करती, उल्टा ये पर्यावरण की मदद करती हैं।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: August 30, 2017 10:28 IST
Good news- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Good news

मुंबई: गणेश उत्सव चल रहा है और ऐसे मौके पर इंडिया टीवी आपको उस शख्स से मिलवाने जा रहा है जो गणेश जी की ऐसी मूर्तियां बनाता है जो विसर्जन के बाद भी आपके पास रहेगी। मूर्ति का विसर्जन गमले में होगा। फिर एक पौधा निकलेगा और हर वक्त आपको गणपति बप्पा का आशीर्वाद मिलेगा। मुंबई में एक शख्स ने गणेश की अनोखी मूर्तियां बनायी हैं। विसर्जन के बाद ये नदियों को पॉल्यूट नहीं करती, उल्टा ये पर्यावरण की मदद करती हैं। विसर्जन के बाद इन मूर्तियों से पौधे पनप जाते हैं। ये मूर्ति लाल मिट्टी की बनी होती है, इसमें आर्टीफीशिय़ल कलर का इस्तेमाल नहीं होता, और इस मूर्ति के बीच में एक बीज होता है जो विसर्जन के बाद पौधा बन जाता है।

देखें वीडियो

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Good News News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement