Thursday, March 28, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. जानें माही के जीवन से जुड़ी 10 रोचक बातें

जानें माही के जीवन से जुड़ी 10 रोचक बातें

India TV Sports Desk India TV Sports Desk
Published on: January 05, 2017 8:26 IST
  • भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टेस्ट के बाद वनडे और टी-20 क्रिकेट की कप्तानी भी छोड़कर एक बार सबको फिर चौंका दिया है। धोनी ने इस्तीफे की घोषणा के साथ ये भी कहा है कि वनडे और टी-20 टीम में खिलाड़ी के रुप में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। 'बेस्ट फिनिशर' नाम से मशहूर धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने वर्ल्ड-टी20 और क्रिकेट वर्ल्ड कप के अलावा चैंपियंस ट्रॉफी पर भी कब्जा किया था और टीम इंडिया को क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में नंबर वन बनाया था। यहां हम आपको बता रहे हैं कैप्टन कूल की ज़ाती ज़िंदगी के बारे में वो बातें जो शायद आप न जानते हों।
    भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टेस्ट के बाद वनडे और टी-20 क्रिकेट की कप्तानी भी छोड़कर एक बार सबको फिर चौंका दिया है। धोनी ने इस्तीफे की घोषणा के साथ ये भी कहा है कि वनडे और टी-20 टीम में खिलाड़ी के रुप में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। 'बेस्ट फिनिशर' नाम से मशहूर धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने वर्ल्ड-टी20 और क्रिकेट वर्ल्ड कप के अलावा चैंपियंस ट्रॉफी पर भी कब्जा किया था और टीम इंडिया को क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में नंबर वन बनाया था। यहां हम आपको बता रहे हैं कैप्टन कूल की ज़ाती ज़िंदगी के बारे में वो बातें जो शायद आप न जानते हों।
  • धोनी का पहला प्यार क्रिकेट नही बल्कि फुटबॉल था। धोनी स्कूल के दिनों में फुटबॉल खेलते थे और टीम में गोलकीपर थे। स्कूल के टीचर को क्रिकेट टीम के लिए विकेट कीपर की ज़रुरत थी और तभी उनकी निगाह धोनी पर पड़ी। धोनी के रिफ़्लेक्सेस से वह इतने प्रभावित हुए कि उन्हें क्रिकेट की तरफ आकृष्ट कर दिया। उनके फुटबॉल प्रेम का अंदाज़ा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि वह इंडियन सुपर लीग (ISL) चेन्नै एफसी टीम के मालिक है।
    धोनी का पहला प्यार क्रिकेट नही बल्कि फुटबॉल था। धोनी स्कूल के दिनों में फुटबॉल खेलते थे और टीम में गोलकीपर थे। स्कूल के टीचर को क्रिकेट टीम के लिए विकेट कीपर की ज़रुरत थी और तभी उनकी निगाह धोनी पर पड़ी। धोनी के रिफ़्लेक्सेस से वह इतने प्रभावित हुए कि उन्हें क्रिकेट की तरफ आकृष्ट कर दिया। उनके फुटबॉल प्रेम का अंदाज़ा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि वह इंडियन सुपर लीग (ISL) चेन्नै एफसी टीम के मालिक है।
  • धोनी को मोटर रेसिंग का बेहद शौक है। मोटर रेसिंग में उन्होंने माही रेसिंग टीम के नाम से एक टीम भी ख़रीदी है। धोनी को बाइकिंग का भी बेहद शौक है और उनके पास बाइक के कई तरह के मॉडल्स हैं।
    धोनी को मोटर रेसिंग का बेहद शौक है। मोटर रेसिंग में उन्होंने माही रेसिंग टीम के नाम से एक टीम भी ख़रीदी है। धोनी को बाइकिंग का भी बेहद शौक है और उनके पास बाइक के कई तरह के मॉडल्स हैं।
  • धोनी जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आए तो उनके लंबे बाल उनकी पहचान थी। वह अपने हेयर स्टाइल को लेकर इतने मशहूर थे कि पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने भी उनकी तारीफ की थी। हालांकि 2007 में वर्ल्ड टी-20 जीतने के बाद धोनी ने लगातार हेयर स्टाइल बदला है। धोनी बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम के बालों के दीवाने रहे हैं और इसी वजह से उन्होंने बाल बढ़ाए थे।
    धोनी जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आए तो उनके लंबे बाल उनकी पहचान थी। वह अपने हेयर स्टाइल को लेकर इतने मशहूर थे कि पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने भी उनकी तारीफ की थी। हालांकि 2007 में वर्ल्ड टी-20 जीतने के बाद धोनी ने लगातार हेयर स्टाइल बदला है। धोनी बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम के बालों के दीवाने रहे हैं और इसी वजह से उन्होंने बाल बढ़ाए थे।
  • महेंद्र सिंह धोनी को कई बार यह कहते सुना गया कि भारतीय सेना में शामिल होने का सपना वह बचपन से देखते रहे हैं। धोनी को साल 2011 में भारतीय सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल बनाया गया।
    महेंद्र सिंह धोनी को कई बार यह कहते सुना गया कि भारतीय सेना में शामिल होने का सपना वह बचपन से देखते रहे हैं। धोनी को साल 2011 में भारतीय सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल बनाया गया।
  • महेंद्र सिंह धोनी साल 2015 में भारतीय सेना के पैरा रेजिमेंट से पैरा जंप लगाने वाले पहले स्पोर्ट्स पर्सन बने। उन्होंने पैरा ट्रूपर ट्रेनिंग स्कूल से ट्रेनिंग लेने के बाद करीब 15000 फीट की ऊंचाई से पांच छलांगें लगाई थीं, जिनमें एक छलांग रात में लगाई गई थी।
    महेंद्र सिंह धोनी साल 2015 में भारतीय सेना के पैरा रेजिमेंट से पैरा जंप लगाने वाले पहले स्पोर्ट्स पर्सन बने। उन्होंने पैरा ट्रूपर ट्रेनिंग स्कूल से ट्रेनिंग लेने के बाद करीब 15000 फीट की ऊंचाई से पांच छलांगें लगाई थीं, जिनमें एक छलांग रात में लगाई गई थी।
  • महंगी कारों और मोटरबाइक्स के दीवाने धोनी के पास हमर जैसी महंगी कार है। इसके अलावा दो दर्जन से ज्यादा बाइक हैं।
    महंगी कारों और मोटरबाइक्स के दीवाने धोनी के पास हमर जैसी महंगी कार है। इसके अलावा दो दर्जन से ज्यादा बाइक हैं।
  • टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान धोनी ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में जलवा बिखेरा है और आईसीसी की तीनों बड़ी ट्रॉफी पर कब्जा किया है। धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने साल 2007 में आईसीसी वर्ल्ड-टी20, साल 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप और साल 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया था।
    टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान धोनी ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में जलवा बिखेरा है और आईसीसी की तीनों बड़ी ट्रॉफी पर कब्जा किया है। धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने साल 2007 में आईसीसी वर्ल्ड-टी20, साल 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप और साल 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया था।
  • धोनी को खेल कोटा से पहली नौकरी भारतीय रेलवे में टिकट कलेक्टर के तौर पर मिली। बाद में उन्होंने क्रिकेट पर ध्यान लगाने के लिए नौकरी छोड़ दी। वह एन श्रीनिवासन की कंपनी इंडिया सीमेंट्स से भी जुड़े।
    धोनी को खेल कोटा से पहली नौकरी भारतीय रेलवे में टिकट कलेक्टर के तौर पर मिली। बाद में उन्होंने क्रिकेट पर ध्यान लगाने के लिए नौकरी छोड़ दी। वह एन श्रीनिवासन की कंपनी इंडिया सीमेंट्स से भी जुड़े।
  • धोनी ने विदेशी धरती पर भी जलवा दिखाया है। विदेशों में धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 331 मैच खेले। धोनी एक मात्र ऐसे कप्तान रहे हैं जिन्होंने एक साथ तीनों फॉर्मेट के 50 से ज्यादा मैचों में कप्तानी की है। धोनी ने दिसंबर 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में टेस्ट की कप्तानी छोड़ी थी। धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया टेस्ट में नंबर वन बनी।
    धोनी ने विदेशी धरती पर भी जलवा दिखाया है। विदेशों में धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 331 मैच खेले। धोनी एक मात्र ऐसे कप्तान रहे हैं जिन्होंने एक साथ तीनों फॉर्मेट के 50 से ज्यादा मैचों में कप्तानी की है। धोनी ने दिसंबर 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में टेस्ट की कप्तानी छोड़ी थी। धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया टेस्ट में नंबर वन बनी।
  • महेंद्र सिंह धोनी का नाम कई नामी अभिनेत्रियों से जुड़ा लेकिन सारी अटकलों को झूठा साबित करते हुए धोनी ने 4 जुलाई 2010 को देहरादून की साक्षी रावत से शादी कर ली। धोनी और साक्षी की एक बेटी भी है। उसका नाम जीवा है। धोनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीय खिलाड़ी भी बने। टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लेने तक उनकी सालाना कमाई 150 से 190 करोड़ रुपये थी। धोनी की निजी जिंदगी पर साल 2016 में 'एमएस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी' फिल्म भी बनी।
    महेंद्र सिंह धोनी का नाम कई नामी अभिनेत्रियों से जुड़ा लेकिन सारी अटकलों को झूठा साबित करते हुए धोनी ने 4 जुलाई 2010 को देहरादून की साक्षी रावत से शादी कर ली। धोनी और साक्षी की एक बेटी भी है। उसका नाम जीवा है। धोनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीय खिलाड़ी भी बने। टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लेने तक उनकी सालाना कमाई 150 से 190 करोड़ रुपये थी। धोनी की निजी जिंदगी पर साल 2016 में 'एमएस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी' फिल्म भी बनी।