Saturday, April 20, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. ये हैं क्रिकेट के 10 धन्नासेठ, खेलते हैं अरबों में

ये हैं क्रिकेट के 10 धन्नासेठ, खेलते हैं अरबों में

India TV Sports Desk India TV Sports Desk
Updated on: May 24, 2016 11:03 IST
  • भारत में अगर कोई खेल है तो वो है क्रिकेट जिसे लोग जुनून की हद तक पसंद करते हैं। दरअसल भारत ही नहीं इस पूरे सबकॉंटिनेंट में लोग इस खेल के दीवाने हैं। समय के साथ क्रिकेट में भी धनवर्षा होने लगी और इनका दर्जा किसी बॉलीवुड-बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है। मशबूर खिलाड़ियों को जहां तगड़ी मैच मिलती है वहीं विज्ञापन से भी ये मोटी कमाई करते हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं 10 ऐसे क्रिकेटर्स के बारे में जिनकी कमाई सुनकर आप रह जाएंगे दंग।
    भारत में अगर कोई खेल है तो वो है क्रिकेट जिसे लोग जुनून की हद तक पसंद करते हैं। दरअसल भारत ही नहीं इस पूरे सबकॉंटिनेंट में लोग इस खेल के दीवाने हैं। समय के साथ क्रिकेट में भी धनवर्षा होने लगी और इनका दर्जा किसी बॉलीवुड-बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है। मशबूर खिलाड़ियों को जहां तगड़ी मैच मिलती है वहीं विज्ञापन से भी ये मोटी कमाई करते हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं 10 ऐसे क्रिकेटर्स के बारे में जिनकी कमाई सुनकर आप रह जाएंगे दंग।
  • महेंद्र सिंह धोनी, भारत (कुल आयः 150 मिलियन डॉलर)
भारतीय क्रिकेट इतिहास में सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर हैं। टीम इंडिया (वनडे-टी20) के अलावा IPL में पुणे के कप्तान धोनी हर साल करीब 26.50 मिलियन डॉलर की कमाई करते हैं। उनकी कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा क्रिकेट खेलने के अलावा पेप्सी, रीबॉक, यूनाइटेड ब्रेवरीज समेत तमाम ब्रांड्स के प्रचार से आता है।
    महेंद्र सिंह धोनी, भारत (कुल आयः 150 मिलियन डॉलर) भारतीय क्रिकेट इतिहास में सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर हैं। टीम इंडिया (वनडे-टी20) के अलावा IPL में पुणे के कप्तान धोनी हर साल करीब 26.50 मिलियन डॉलर की कमाई करते हैं। उनकी कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा क्रिकेट खेलने के अलावा पेप्सी, रीबॉक, यूनाइटेड ब्रेवरीज समेत तमाम ब्रांड्स के प्रचार से आता है।
  • 2. सचिन तेंदुलकर, भारत कुल आयः 120 मिलियन डॉलर)
दुनिया के महानतम क्रिकेटर लिटिल मास्टर सचिन तेंदुलकर की सालाना 18.60 मिलियन डॉलर की कमाई है। राज्यसभा सांसद सचिन ने करीब 24 वर्षों तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला। एडिडास, रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड, बीएमडब्लू समेत तमाम ब्रांड्स के लिए प्रचार करने वाले सचिन कुछ वक्त पहले दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर थे
    2. सचिन तेंदुलकर, भारत कुल आयः 120 मिलियन डॉलर) दुनिया के महानतम क्रिकेटर लिटिल मास्टर सचिन तेंदुलकर की सालाना 18.60 मिलियन डॉलर की कमाई है। राज्यसभा सांसद सचिन ने करीब 24 वर्षों तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला। एडिडास, रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड, बीएमडब्लू समेत तमाम ब्रांड्स के लिए प्रचार करने वाले सचिन कुछ वक्त पहले दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर थे
  • 3. रिकी पॉन्टिंग, ऑस्ट्रेलिया (कुल आयः 65 मिलियन डॉलर)

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच रिकी पॉन्टिंग ने ज़्यादातर कमाई क्रिकेट खेलकर ही की है। दुनिया के टॉप तीन अमीर क्रिकेटरों में शामिल पॉन्टिंग ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट इतिहास में सर्वाधिक रिकॉर्ड बनाए हैं। उन्हें एक सफल कप्तान के रूप में भी जाना जाता है।
    3. रिकी पॉन्टिंग, ऑस्ट्रेलिया (कुल आयः 65 मिलियन डॉलर) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच रिकी पॉन्टिंग ने ज़्यादातर कमाई क्रिकेट खेलकर ही की है। दुनिया के टॉप तीन अमीर क्रिकेटरों में शामिल पॉन्टिंग ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट इतिहास में सर्वाधिक रिकॉर्ड बनाए हैं। उन्हें एक सफल कप्तान के रूप में भी जाना जाता है।
  • 4. सौरव गांगुली, भारत (कुल आयः 55.50 मिलियन डॉलर)

प्रिंस ऑफ कोलकाता के नाम से मशहूर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली दुनिया के 10 सबसे रईस क्रिकेटरों में चौथे स्थान पर हैं। गांगुली को विरासत में भी काफी संपत्ति मिली है। उनके पिता एक कामयाब व्यवसायी थे। वह पेप्सी और प्यूमा जैसे ब्रांड्स के लिए भी प्रचार करते थे। फिलहाल गांगुली कमेंट्री करते हैं।
    4. सौरव गांगुली, भारत (कुल आयः 55.50 मिलियन डॉलर) प्रिंस ऑफ कोलकाता के नाम से मशहूर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली दुनिया के 10 सबसे रईस क्रिकेटरों में चौथे स्थान पर हैं। गांगुली को विरासत में भी काफी संपत्ति मिली है। उनके पिता एक कामयाब व्यवसायी थे। वह पेप्सी और प्यूमा जैसे ब्रांड्स के लिए भी प्रचार करते थे। फिलहाल गांगुली कमेंट्री करते हैं।
  • 5. शेन वॉर्न, ऑस्ट्रेलिया (कुल आयः 50 मिलियन डॉलर)

50 मिलियन क्लब में शामिल चुनिंदा क्रिकेटर्स में ऑस्ट्रेलिया के मशहूर स्पिनर शेन वॉर्न भी शामिल हैं। क्रिकेट के इतिहास में शेन वॉर्न का नाम हमेशा सर्वश्रेष्ठ स्पिनर के रूप याद रखा जाएगा। कई ब्रांड्स के लिए प्रचार करने के अलावा फिलहाल उनकी अधिकतर आय पोकर गेम से होती है। शेन वॉर्न इन दिनों क्रिकेट कमेंट्री करते हैं।
    5. शेन वॉर्न, ऑस्ट्रेलिया (कुल आयः 50 मिलियन डॉलर) 50 मिलियन क्लब में शामिल चुनिंदा क्रिकेटर्स में ऑस्ट्रेलिया के मशहूर स्पिनर शेन वॉर्न भी शामिल हैं। क्रिकेट के इतिहास में शेन वॉर्न का नाम हमेशा सर्वश्रेष्ठ स्पिनर के रूप याद रखा जाएगा। कई ब्रांड्स के लिए प्रचार करने के अलावा फिलहाल उनकी अधिकतर आय पोकर गेम से होती है। शेन वॉर्न इन दिनों क्रिकेट कमेंट्री करते हैं।
  • 6. युवराज सिंह, भारत (कुल आयः 35.50 मिलियन डॉलर)

फिल्मी और क्रिकेट परिवार से ताल्लुक रखने वाले युवराज सिंह दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडर में से एक हैं। टी-20 विश्व कप 2007 और 2011 के आईसीसी वर्ल्ड कप की विजेता टीम में शामिल रहे युवराज भी कई मशहूर ब्रांड्स के विज्ञापनों में आते हैं। 2011 विश्वकप में युवराज को मैन ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया था। इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में एक ओवर में छह छक्के जड़ने वाले युवराज ने कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से लड़कर टीम इंडिया में वापसी की थी।
    6. युवराज सिंह, भारत (कुल आयः 35.50 मिलियन डॉलर) फिल्मी और क्रिकेट परिवार से ताल्लुक रखने वाले युवराज सिंह दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडर में से एक हैं। टी-20 विश्व कप 2007 और 2011 के आईसीसी वर्ल्ड कप की विजेता टीम में शामिल रहे युवराज भी कई मशहूर ब्रांड्स के विज्ञापनों में आते हैं। 2011 विश्वकप में युवराज को मैन ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया था। इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में एक ओवर में छह छक्के जड़ने वाले युवराज ने कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से लड़कर टीम इंडिया में वापसी की थी।
  • 7. राहुल द्रविड़, भारत कुल आयः 31 मिलियन डॉलर)
वर्ष 2011 में भारतीय क्रिकेट टीम से संन्यास लेने वाले द वॉल उर्फ़ राहुल द्रविड़ का शुमार क्रिकेट इतिहास में वे दुनिया के महान बल्लेबाजों में होता है। वह दो दशकों से भी ज्यादा वक्त तक भारतीय टीम के लिए खेले हैं। द्रविड़ की अधिकतर कमाई खेल की फीस समेत पेप्सी, जिलेट, रीबॉक जैसे मशहूर ब्रांड्स के प्रचार से होती थी। रिटायरमेंट के पांच सालों बाद भी वे दुनिया के सातवें सबसे रईस क्रिकेटर हैं
    7. राहुल द्रविड़, भारत कुल आयः 31 मिलियन डॉलर) वर्ष 2011 में भारतीय क्रिकेट टीम से संन्यास लेने वाले द वॉल उर्फ़ राहुल द्रविड़ का शुमार क्रिकेट इतिहास में वे दुनिया के महान बल्लेबाजों में होता है। वह दो दशकों से भी ज्यादा वक्त तक भारतीय टीम के लिए खेले हैं। द्रविड़ की अधिकतर कमाई खेल की फीस समेत पेप्सी, जिलेट, रीबॉक जैसे मशहूर ब्रांड्स के प्रचार से होती थी। रिटायरमेंट के पांच सालों बाद भी वे दुनिया के सातवें सबसे रईस क्रिकेटर हैं
  • 8. माइकल क्लार्क, ऑस्ट्रेलिया (कुल आयः 16 मिलियन डॉलर)

ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन बल्लेबाज़ और पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क खेल फीस के अलावा जिलेट, बॉन्ड्स और स्पार्टन स्पोर्ट्स के विज्ञापन से 4.9 मिलियन डॉलर की कमाई करते थे। मध्यक्रम के बल्लेबाज माइकल क्लार्क को क्रिकेट मैदान में पप के नाम से भी पुकारा जाता था।
    8. माइकल क्लार्क, ऑस्ट्रेलिया (कुल आयः 16 मिलियन डॉलर) ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन बल्लेबाज़ और पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क खेल फीस के अलावा जिलेट, बॉन्ड्स और स्पार्टन स्पोर्ट्स के विज्ञापन से 4.9 मिलियन डॉलर की कमाई करते थे। मध्यक्रम के बल्लेबाज माइकल क्लार्क को क्रिकेट मैदान में पप के नाम से भी पुकारा जाता था।
  • 9. एंड्र्यू फ्लिंटॉफ, इंग्लैंड (कुल आयः 15.6 मिलियन डॉलर)

एंड्र्यू फ्लिंटॉफ काफी समय पहले रिटायर हो गए थे हालंकि पिछले सीज़न में उन्होंने इंग्लैंड घरेलू प्रतियोगिता में वापसी भी की थी। दुनिया के महान ऑलराउंडर के रूप में पहचान बनाने वाले फ्लिंटॉफ के पास प्यूमा, बार्कलेज कैपिटल, रेड बुल, शेल समेत कई कंपनियों के विज्ञापन थे।
    9. एंड्र्यू फ्लिंटॉफ, इंग्लैंड (कुल आयः 15.6 मिलियन डॉलर) एंड्र्यू फ्लिंटॉफ काफी समय पहले रिटायर हो गए थे हालंकि पिछले सीज़न में उन्होंने इंग्लैंड घरेलू प्रतियोगिता में वापसी भी की थी। दुनिया के महान ऑलराउंडर के रूप में पहचान बनाने वाले फ्लिंटॉफ के पास प्यूमा, बार्कलेज कैपिटल, रेड बुल, शेल समेत कई कंपनियों के विज्ञापन थे।
  • 10. विराट कोहली, भारत कुल आय- 15 मिलियन डॉलर
विराट कोहली इस समय क्रिकेट की दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज़ हैं। IPL-9 में जिस फ़ार्म में चल रहे हैं उसे देखकर विरोधी खिलाड़ियों ने भी उनको गुरु मान लिया है। क्रिकेट के आयकॉन कोहली दुनिया के 10वें सबसे अमीर क्रिकेटर हैं। उनकी 15 मिलियन डॉलर की संपत्ति है। ये संपत्ति उन्होंने खेल के अलावा नाइकी, टोयोटा, पेप्सी जैसी कंपनियों के प्रचार से कमाई है।
    10. विराट कोहली, भारत कुल आय- 15 मिलियन डॉलर विराट कोहली इस समय क्रिकेट की दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज़ हैं। IPL-9 में जिस फ़ार्म में चल रहे हैं उसे देखकर विरोधी खिलाड़ियों ने भी उनको गुरु मान लिया है। क्रिकेट के आयकॉन कोहली दुनिया के 10वें सबसे अमीर क्रिकेटर हैं। उनकी 15 मिलियन डॉलर की संपत्ति है। ये संपत्ति उन्होंने खेल के अलावा नाइकी, टोयोटा, पेप्सी जैसी कंपनियों के प्रचार से कमाई है।