Thursday, April 25, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मस्ट वाच
  4. कौन है बुरहान वानी जो अपनी ही गर्लफ्रेंड की मुखबिरी का हुआ शिकार?

कौन है बुरहान वानी जो अपनी ही गर्लफ्रेंड की मुखबिरी का हुआ शिकार?

India TV News Desk India TV News Desk
Published on: July 09, 2016 12:12 IST
  • जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान वांटेड आतंकी बुरहान मुजफ्फर वानी को मार गिराया। एनकाउंटर शुक्रवार को अनंतनाग में हुआ। एनकाउंटर के एक दिन बाद उससे जुड़ा नया खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुरहान की गर्लफ्रेंड ने ही सुरक्षाबलों को उसके अनंतनाग आने की जानकारी दी थी।
    जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान वांटेड आतंकी बुरहान मुजफ्फर वानी को मार गिराया। एनकाउंटर शुक्रवार को अनंतनाग में हुआ। एनकाउंटर के एक दिन बाद उससे जुड़ा नया खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुरहान की गर्लफ्रेंड ने ही सुरक्षाबलों को उसके अनंतनाग आने की जानकारी दी थी।
  • बुरहान कश्मीर के त्राल का रहने वाले रसूखदार फैमिली से था। उसके पिता घाटी में एक स्कूल के प्रिंसिपल थे।
    बुरहान कश्मीर के त्राल का रहने वाले रसूखदार फैमिली से था। उसके पिता घाटी में एक स्कूल के प्रिंसिपल थे।
  • साल 2010 में सिर्फ 15 साल की उम्र में बुरहान हिजबुल मुजाहीद्दीन से जुड़ गया था। ऐसा माना जाता है कि सेना ने उसके भाई के साथ दुर्व्यवहार किया था इसलिए वह आतंकी बना।
    साल 2010 में सिर्फ 15 साल की उम्र में बुरहान हिजबुल मुजाहीद्दीन से जुड़ गया था। ऐसा माना जाता है कि सेना ने उसके भाई के साथ दुर्व्यवहार किया था इसलिए वह आतंकी बना।
  • सुरक्षाबलों की माने तो वानी ने अभी तक कोई आतंकी वारदात को अंजाम नहीं दिया था लेकिन फिर भी वह मोस्ट वांटेड था।
    सुरक्षाबलों की माने तो वानी ने अभी तक कोई आतंकी वारदात को अंजाम नहीं दिया था लेकिन फिर भी वह मोस्ट वांटेड था।
  • वानी ने सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को हिजबुल से जुड़ने का आह्वान किया। माना जाता है कि उससे प्रेरित होकर कश्मीर के कई युवाओं ने भारत के खिलाफ जंग के लिए हथियार उठाए।
    वानी ने सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को हिजबुल से जुड़ने का आह्वान किया। माना जाता है कि उससे प्रेरित होकर कश्मीर के कई युवाओं ने भारत के खिलाफ जंग के लिए हथियार उठाए।
  • बुरहान पर 10 लाख रुपये का इनाम भी रखा हुआ था। जब वह 15 साल का था तब ही उसने हथियार उठा लिए थे। बुरहान सेना के कपड़ों में रहता था ताकि सुरक्षा बलों को चकमा दिया जा सके।
    बुरहान पर 10 लाख रुपये का इनाम भी रखा हुआ था। जब वह 15 साल का था तब ही उसने हथियार उठा लिए थे। बुरहान सेना के कपड़ों में रहता था ताकि सुरक्षा बलों को चकमा दिया जा सके।
  • बीते साल लश्कर-ए-तैयबा, जैश व हिजबुल मुजाहिदी के आतंकियों की बैठक के बाद अपने पूरे गुट के साथ फौजी वर्दी में अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसके बाद वह तेजी से कश्मीरी युवाओं का हीरो बना।
    बीते साल लश्कर-ए-तैयबा, जैश व हिजबुल मुजाहिदी के आतंकियों की बैठक के बाद अपने पूरे गुट के साथ फौजी वर्दी में अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसके बाद वह तेजी से कश्मीरी युवाओं का हीरो बना।
  • बुरहान के भाई खालिद मुजफ्फर वानी को बीते साल सेना ने मुठभेड़ में मार गिराया था।
    बुरहान के भाई खालिद मुजफ्फर वानी को बीते साल सेना ने मुठभेड़ में मार गिराया था।
  • उसने कहा था कि वो कश्मीर की आजादी के लिए चलाए जा रहे मूवमेंट का सपोर्ट करता है। उसने पुलिस से कहा था कि वे जिहाद के खिलाफ कार्रवाई बंद करें क्योंकि पुलिस कश्मीर का ही हिस्सा है, लेकिन वह हिंदुस्तान की नीतियों को नहीं समझते हैं।
    उसने कहा था कि वो कश्मीर की आजादी के लिए चलाए जा रहे मूवमेंट का सपोर्ट करता है। उसने पुलिस से कहा था कि वे जिहाद के खिलाफ कार्रवाई बंद करें क्योंकि पुलिस कश्मीर का ही हिस्सा है, लेकिन वह हिंदुस्तान की नीतियों को नहीं समझते हैं।