Friday, March 29, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मस्ट वाच
  4. पढ़ें: आपको गर्व से भर देंगी भारतीय सेना से जुड़ी ये 10 बातें

पढ़ें: आपको गर्व से भर देंगी भारतीय सेना से जुड़ी ये 10 बातें

IndiaTV Hindi Desk IndiaTV Hindi Desk
Published on: October 14, 2016 15:10 IST
  • किसी भी देश की तरक्की और उसकी सुरक्षा में वहां की सेना का बहुत बड़ा हाथ होता है। यह सैनिक ही हैं जो सरहदों की रक्षा करते हैं ताकि देश के अंदर लोग खुशहाल रहें और अपनी जिंदगी बेहतर तरीके से जी सकें। हिंद की सेना पर हम सभी को नाज है, लेकिन आप अपनी आर्मी के बारे में कितना जानते हैं? आइए, हम आपको इंडियन आर्मी से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताते हैं, जिनके बारे में जानकर आपका सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा... (Photo: AP)
    किसी भी देश की तरक्की और उसकी सुरक्षा में वहां की सेना का बहुत बड़ा हाथ होता है। यह सैनिक ही हैं जो सरहदों की रक्षा करते हैं ताकि देश के अंदर लोग खुशहाल रहें और अपनी जिंदगी बेहतर तरीके से जी सकें। हिंद की सेना पर हम सभी को नाज है, लेकिन आप अपनी आर्मी के बारे में कितना जानते हैं? आइए, हम आपको इंडियन आर्मी से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताते हैं, जिनके बारे में जानकर आपका सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा... (Photo: AP)
  • सियाचिन ग्लेशियर दुनिया का सबसे ऊंचा युद्धक्षेत्र है और इसे भारतीय सेना कंट्रोल करती है। यह ग्लेशियर समुद्रतल से लगभग 5,400 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। (Photo: AP)
    सियाचिन ग्लेशियर दुनिया का सबसे ऊंचा युद्धक्षेत्र है और इसे भारतीय सेना कंट्रोल करती है। यह ग्लेशियर समुद्रतल से लगभग 5,400 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। (Photo: AP)
  • ‘बॉर्डर’ फिल्म में लोंगेवाला की लड़ाई तो आपने देखी ही होगी। यह लड़ाई हकीकत में हुई थी और इसमें 120 भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान के 2,000 सैनिकों के दांत खट्टे कर दिए। इस लड़ाई में भारत के 2 सैनिक शहीद हुए थे जबकि पाकिस्तान के लगभ 200 सैनिकों की जान गई थी। लोंगेवाला की लड़ाई में भारत का एक ऐंटि-टैंक बर्बाद हुआ था जबकि पाकिस्तान के 30 से ज्यादा टैंक तबाह हो गए थे। इस फिल्म में सन्नी देओल ने मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी का किरदार निभाया था। (YouTube Grab)
    ‘बॉर्डर’ फिल्म में लोंगेवाला की लड़ाई तो आपने देखी ही होगी। यह लड़ाई हकीकत में हुई थी और इसमें 120 भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान के 2,000 सैनिकों के दांत खट्टे कर दिए। इस लड़ाई में भारत के 2 सैनिक शहीद हुए थे जबकि पाकिस्तान के लगभ 200 सैनिकों की जान गई थी। लोंगेवाला की लड़ाई में भारत का एक ऐंटि-टैंक बर्बाद हुआ था जबकि पाकिस्तान के 30 से ज्यादा टैंक तबाह हो गए थे। इस फिल्म में सन्नी देओल ने मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी का किरदार निभाया था। (YouTube Grab)
  • 2013 में उत्तराखंड की बाढ़ के समय चलाया गया अभियान ‘ऑपरेशन राहत’ अभी तक के सबसे बड़े नागरिक बचाव अभियानों में से एक है। इस अभियान में एयरफोर्स ने लगभग 20,000 लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया था। (Photo: AP)
    2013 में उत्तराखंड की बाढ़ के समय चलाया गया अभियान ‘ऑपरेशन राहत’ अभी तक के सबसे बड़े नागरिक बचाव अभियानों में से एक है। इस अभियान में एयरफोर्स ने लगभग 20,000 लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया था। (Photo: AP)
  • भारतीय सेना दुनिया की सबसे बड़ी ‘स्वयंसेवक’ सेना है और इसके हर सैनिक से स्वेच्छा से देश की सेवा करने का काम चुना है। संविधान में जबर्दस्ती सैनिकों की भर्ती करने का भी प्रावधान है, लेकिन आज तक इसका इस्तेमाल नहीं किया गया है। (Photo: AP)
    भारतीय सेना दुनिया की सबसे बड़ी ‘स्वयंसेवक’ सेना है और इसके हर सैनिक से स्वेच्छा से देश की सेवा करने का काम चुना है। संविधान में जबर्दस्ती सैनिकों की भर्ती करने का भी प्रावधान है, लेकिन आज तक इसका इस्तेमाल नहीं किया गया है। (Photo: AP)
  • 1971 की जंग के खात्मे के बाद भारतीय सेना ने लगभग 93,000 पाकिस्तानी सैनिकों को बंदी बना लिया था। दूसरे विश्व युद्ध के बाद यह युद्धबंदियों की सबसे बड़ी संख्या थी। इस लड़ाई के बाद पाकिस्तान के दो टुकड़े हो गए और एक स्वतंत्र राष्ट्र बांग्लादेश का उदय हुआ था। (Photo: AP)
    1971 की जंग के खात्मे के बाद भारतीय सेना ने लगभग 93,000 पाकिस्तानी सैनिकों को बंदी बना लिया था। दूसरे विश्व युद्ध के बाद यह युद्धबंदियों की सबसे बड़ी संख्या थी। इस लड़ाई के बाद पाकिस्तान के दो टुकड़े हो गए और एक स्वतंत्र राष्ट्र बांग्लादेश का उदय हुआ था। (Photo: AP)
  • भारत की अन्य कई सरकारी संस्थाओं के विपरीत भारतीय सेना में जाति या धर्म आधारित आरक्षण का कोई प्रावधान नहीं है। आर्मी के सैनिक अपनी मेरिट और फिटनेस के बल पर सेना का हिस्सा बनते हैं। एक बार सेना जॉइन करने के बाद वह सिर्फ और सिर्फ सैनिक होता है। (Photo: AP)
    भारत की अन्य कई सरकारी संस्थाओं के विपरीत भारतीय सेना में जाति या धर्म आधारित आरक्षण का कोई प्रावधान नहीं है। आर्मी के सैनिक अपनी मेरिट और फिटनेस के बल पर सेना का हिस्सा बनते हैं। एक बार सेना जॉइन करने के बाद वह सिर्फ और सिर्फ सैनिक होता है। (Photo: AP)
  • पहाड़ों में और ऊंची जगहों की लड़ाई में भारतीय सेना को महारत हासिल है और सारी दुनिया यह बात मानती भी है। सियाचिन में हमारे सैनिकों की मौजूदगी और कारगिल की जंग इस बात के सबूत हैं। (Photo: AP)
    पहाड़ों में और ऊंची जगहों की लड़ाई में भारतीय सेना को महारत हासिल है और सारी दुनिया यह बात मानती भी है। सियाचिन में हमारे सैनिकों की मौजूदगी और कारगिल की जंग इस बात के सबूत हैं। (Photo: AP)
  • भारत ने 1970 और 1990 के दशक में चुपके से परमाणु परीक्षण कर लिया था। यह काम इतनी सफाई से किया गया था कि अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए को इसकी भनक तक नहीं लगी थी। इसे सीआईए के अब तक की सबसे बड़ी नाकामियों में गिना जाता है। (Photo: GOI)
    भारत ने 1970 और 1990 के दशक में चुपके से परमाणु परीक्षण कर लिया था। यह काम इतनी सफाई से किया गया था कि अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए को इसकी भनक तक नहीं लगी थी। इसे सीआईए के अब तक की सबसे बड़ी नाकामियों में गिना जाता है। (Photo: GOI)
  • भारतीय सेना दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी सेना है। भारत से ऊपर सिर्फ अमेरिका और चीन ही हैं। चीन के पास लगभग 23 लाख, अमेरिका के पास लगभग 15 लाख और भारत के पास 13 लाख से भी ज्यादा सैनिक हैं। (Photo: AP)
    भारतीय सेना दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी सेना है। भारत से ऊपर सिर्फ अमेरिका और चीन ही हैं। चीन के पास लगभग 23 लाख, अमेरिका के पास लगभग 15 लाख और भारत के पास 13 लाख से भी ज्यादा सैनिक हैं। (Photo: AP)
  • भारतीय सेना समय-समय पर विशिष्ट व्यक्तियों को मानद रैंक भी देती है। जैसे सचिन तेंडुलकर भारतीय वायु सेना में मानद ग्रुप कैप्टन हैं, तो महेंद्र सिंह धोनी भारतीय थल सेना में ऑनरेरी लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर हैं।
(Photo: PTI)
    भारतीय सेना समय-समय पर विशिष्ट व्यक्तियों को मानद रैंक भी देती है। जैसे सचिन तेंडुलकर भारतीय वायु सेना में मानद ग्रुप कैप्टन हैं, तो महेंद्र सिंह धोनी भारतीय थल सेना में ऑनरेरी लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर हैं। (Photo: PTI)