Wednesday, March 27, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. इंटरनेशनल
  4. आपको शायद ही यकीन हो, सउदी अरब में बैन हैं ये 10 चीजें

आपको शायद ही यकीन हो, सउदी अरब में बैन हैं ये 10 चीजें

IndiaTV Hindi Desk IndiaTV Hindi Desk
Published on: January 12, 2017 14:08 IST
  • सउदी अरब दुनिया के सबसे अमीर मुल्कों में से एक है। यहां अभी भी राजशाही है और वहां के किंग ही देश के सर्वोपरि नेता होते हैं। आर्थिक रूप से मजबूत होने के बावजूद यहां के बाशिंदों, खासकर महिलाओं, को कई ऐसी चीजें करने की आजादी नहीं है जिनके बारे में हम हिंदुस्तान में सोच भी नहीं सकते। आइए, जानते हैं सउदी अरब में बैन 10 आम चीजों के बारे में...
    सउदी अरब दुनिया के सबसे अमीर मुल्कों में से एक है। यहां अभी भी राजशाही है और वहां के किंग ही देश के सर्वोपरि नेता होते हैं। आर्थिक रूप से मजबूत होने के बावजूद यहां के बाशिंदों, खासकर महिलाओं, को कई ऐसी चीजें करने की आजादी नहीं है जिनके बारे में हम हिंदुस्तान में सोच भी नहीं सकते। आइए, जानते हैं सउदी अरब में बैन 10 आम चीजों के बारे में...
  • 1: सउदी अरब में महिलाओं को गाड़ी चलाने की इजाजत नहीं है। वे अपने घर की बाउंड्री के अंदर या फिर रेगिस्तान में कहीं-कहीं ड्राइव कर सकती हैं, लेकिन रोड पर वे गाड़ी नहीं चला सकतीं।
    1: सउदी अरब में महिलाओं को गाड़ी चलाने की इजाजत नहीं है। वे अपने घर की बाउंड्री के अंदर या फिर रेगिस्तान में कहीं-कहीं ड्राइव कर सकती हैं, लेकिन रोड पर वे गाड़ी नहीं चला सकतीं।
  • 2: सउदी अरब में महिलाएं अकेले कहीं भी ट्रैवल नहीं कर सकतीं। यदि उन्हें अकेले ट्रैवल करना भी है तो इसके लिए इजाजत लेने की जरूरत पड़ती है। हां, 45 साल के बाद वे अकेले कहीं भी आ-जा सकती हैं। 45 की उम्र से पहले कहीं आने-जाने के लिए साथ में एक पुरुष गार्जियन का होना जरूरी है।
    2: सउदी अरब में महिलाएं अकेले कहीं भी ट्रैवल नहीं कर सकतीं। यदि उन्हें अकेले ट्रैवल करना भी है तो इसके लिए इजाजत लेने की जरूरत पड़ती है। हां, 45 साल के बाद वे अकेले कहीं भी आ-जा सकती हैं। 45 की उम्र से पहले कहीं आने-जाने के लिए साथ में एक पुरुष गार्जियन का होना जरूरी है।
  • 3: इस देश में कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां महिलाओं को काम करने की इजाजत नहीं है। सउदी अरब में सउदी आर्मको एकलौती ऐसी कंपनी है जहां आपको महिला इंजीनियर्स मिलेंगी। यहां महिलाओं को टीचर और डॉक्टर के रूप में काम करने की इजाजत है। लॉन्जरी स्टोर जैसी जगहों पर भी सिर्फ पुरुष ही काम करते हैं।
    3: इस देश में कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां महिलाओं को काम करने की इजाजत नहीं है। सउदी अरब में सउदी आर्मको एकलौती ऐसी कंपनी है जहां आपको महिला इंजीनियर्स मिलेंगी। यहां महिलाओं को टीचर और डॉक्टर के रूप में काम करने की इजाजत है। लॉन्जरी स्टोर जैसी जगहों पर भी सिर्फ पुरुष ही काम करते हैं।
  • 4: सउदी अरब में इस्लाम के अलावा किसी दूसरे धर्म के अनुयायी के लिए सार्वजनिक रूप से इबादत करने की इजाजत नहीं है। इस पूरे देश में आपको एक भी चर्च या मंदिर नहीं मिलेगा। यहां तक कि सउदी में अन्य धर्म के धर्मग्रंथों को भी सार्वजनिक रूप से पढ़ने की इजाजत नहीं है। इसके अलावा यदि कोई इस्लाम छोड़कर कोई दूसरा धर्म अपनाता है तो इसके लिए मौत की सजा मुकर्रर है।
    4: सउदी अरब में इस्लाम के अलावा किसी दूसरे धर्म के अनुयायी के लिए सार्वजनिक रूप से इबादत करने की इजाजत नहीं है। इस पूरे देश में आपको एक भी चर्च या मंदिर नहीं मिलेगा। यहां तक कि सउदी में अन्य धर्म के धर्मग्रंथों को भी सार्वजनिक रूप से पढ़ने की इजाजत नहीं है। इसके अलावा यदि कोई इस्लाम छोड़कर कोई दूसरा धर्म अपनाता है तो इसके लिए मौत की सजा मुकर्रर है।
  • 5: सउदी अरब में आप वेलेंटाइ्न्स डे नहीं मना सकते। इस दिन दुकानों पर लाल रंग के फूल और दिल के आकार की चीजें बेचने की सख्त मनाही होती है। इस नियम को न मानने वाली दुकानों पर हमेशा के लिए ताला भी लटक सकता है। साथ ही इस दिन महिलाएं लाल रंग का कोई भी कपड़ा नहीं पहन सकतीं।
    5: सउदी अरब में आप वेलेंटाइ्न्स डे नहीं मना सकते। इस दिन दुकानों पर लाल रंग के फूल और दिल के आकार की चीजें बेचने की सख्त मनाही होती है। इस नियम को न मानने वाली दुकानों पर हमेशा के लिए ताला भी लटक सकता है। साथ ही इस दिन महिलाएं लाल रंग का कोई भी कपड़ा नहीं पहन सकतीं।
  • 6: सउदी अरब में महिलाओं और पुरुषों को आपस में सार्वजनिक रूप से घुलने-मिलने की भी इजाजत नहीं है। यही वजह है कि आपको बैंकों, सार्वजनिक इमारतों, मॉल्स, यूनिवर्सिटी, पार्क या ऐसी ही कई जगहों पर महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार मिलेंगे। इस नियम को न मानने पर कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ता है।
    6: सउदी अरब में महिलाओं और पुरुषों को आपस में सार्वजनिक रूप से घुलने-मिलने की भी इजाजत नहीं है। यही वजह है कि आपको बैंकों, सार्वजनिक इमारतों, मॉल्स, यूनिवर्सिटी, पार्क या ऐसी ही कई जगहों पर महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार मिलेंगे। इस नियम को न मानने पर कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ता है।
  • 7: चूंकि सउदी अरब इस्लामिक कानून के अंतर्गत चलता है, इसलिए इस देश में जो भी खाने का सामान जाता है, उसका 'हलाल' होना अनिवार्य है। साथ ही कई ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जो इस मुल्क में पूरी तरह बैन हैं। यदि कोई इस नियम का उल्लंघन करता है, तो उसे कड़ी सजा दी जाती है।
    7: चूंकि सउदी अरब इस्लामिक कानून के अंतर्गत चलता है, इसलिए इस देश में जो भी खाने का सामान जाता है, उसका 'हलाल' होना अनिवार्य है। साथ ही कई ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जो इस मुल्क में पूरी तरह बैन हैं। यदि कोई इस नियम का उल्लंघन करता है, तो उसे कड़ी सजा दी जाती है।
  • 8: सउदी अरब में महिलाओं का जिम में प्रवेश वर्जित है। इस देश में महिलाएं न तो जिम जा सकती हैं, और न ही किसी सार्वजनिक स्विमिंग पूल में तैर सकती हैं। कुछ समय के लिए महिलाओं के लिए प्राइवेट जिम की इजाजत दी गई थी, लेकिन बाद में इस सुविधा को भी वापस ले लिया गया।
    8: सउदी अरब में महिलाओं का जिम में प्रवेश वर्जित है। इस देश में महिलाएं न तो जिम जा सकती हैं, और न ही किसी सार्वजनिक स्विमिंग पूल में तैर सकती हैं। कुछ समय के लिए महिलाओं के लिए प्राइवेट जिम की इजाजत दी गई थी, लेकिन बाद में इस सुविधा को भी वापस ले लिया गया।
  • 9: रमजान के महीने में आप दिन में सार्वजनिक रूप से कुछ भी नहीं खा-पी सकते। यदि आप ऐसा करते हैं तो इसके लिए कड़ी सजा का प्रावधान है।
    9: रमजान के महीने में आप दिन में सार्वजनिक रूप से कुछ भी नहीं खा-पी सकते। यदि आप ऐसा करते हैं तो इसके लिए कड़ी सजा का प्रावधान है।
  • 10: सउदी अरब में सिनेमाहॉल भी प्रतिबंधित हैं। हालांकि आप अपने घर में और कंपनियों के कंपाउंड में फिल्में देख सकते हैं। यही वजह है कि बहरीन के आसपास के इलाकों के सउदी नागरिक फिल्में देखने के लिए इस छोटे से देश में जाते हैं।
    10: सउदी अरब में सिनेमाहॉल भी प्रतिबंधित हैं। हालांकि आप अपने घर में और कंपनियों के कंपाउंड में फिल्में देख सकते हैं। यही वजह है कि बहरीन के आसपास के इलाकों के सउदी नागरिक फिल्में देखने के लिए इस छोटे से देश में जाते हैं।