Saturday, April 20, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. इंटरनेशनल
  4. तस्वीरें: ‘मैथ्यू’ ने हैती में छीनीं सैकड़ों जिंदगियां, लाखों को किया बेघर

तस्वीरें: ‘मैथ्यू’ ने हैती में छीनीं सैकड़ों जिंदगियां, लाखों को किया बेघर

IndiaTV Hindi Desk IndiaTV Hindi Desk
Published on: October 07, 2016 14:29 IST
  • कैरेबियाई देश हैती में मैथ्यू नाम के भयानक चक्रवात के कारण अब तक लगभग 300 लोग मारे जा चुके हैं। मैथ्यू ने हैती में भारी तबाही मचाई है। उसी तबाही को दिखाती कुछ तस्वीरें हम आपके सामने रख रहे हैं। जैसे इसी तस्वीर में देखिए, कभी यह हाथ यूं बेजान न था, लेकिन कुदरत के कहर ने इसे बेजान कर दिया... (तस्वीरें: AP)
    कैरेबियाई देश हैती में मैथ्यू नाम के भयानक चक्रवात के कारण अब तक लगभग 300 लोग मारे जा चुके हैं। मैथ्यू ने हैती में भारी तबाही मचाई है। उसी तबाही को दिखाती कुछ तस्वीरें हम आपके सामने रख रहे हैं। जैसे इसी तस्वीर में देखिए, कभी यह हाथ यूं बेजान न था, लेकिन कुदरत के कहर ने इसे बेजान कर दिया... (तस्वीरें: AP)
  • कैरिबियाई देशों में पिछले कुछ सालों में आए तूफानों में मैथ्यू सबसे सबसे ताकतवर तूफान है। हैती और क्यूबा में ताकत दिखाने के बाद यह बहामास में एंट्री कर चुका है और जल्द ही इसके फ्लोरिडा पहुंचने की भी संभावना है।
    कैरिबियाई देशों में पिछले कुछ सालों में आए तूफानों में मैथ्यू सबसे सबसे ताकतवर तूफान है। हैती और क्यूबा में ताकत दिखाने के बाद यह बहामास में एंट्री कर चुका है और जल्द ही इसके फ्लोरिडा पहुंचने की भी संभावना है।
  • हैती की कुल जनसंख्या लगभग 1 करोड़ 6 लाख है। यह देश कुछ साल पहले ही एक विनाशकारी भूकंप का भी शिकार हुआ था।
    हैती की कुल जनसंख्या लगभग 1 करोड़ 6 लाख है। यह देश कुछ साल पहले ही एक विनाशकारी भूकंप का भी शिकार हुआ था।
  • हैती एक गरीब देश है। जनसंख्या के लिहाज से यह दूसरा सबसे बड़ा कैरिबियन देश है।
    हैती एक गरीब देश है। जनसंख्या के लिहाज से यह दूसरा सबसे बड़ा कैरिबियन देश है।
  • जिंदगी की तलाश करती हुई आंखें ऐसी ही होती हैं।
    जिंदगी की तलाश करती हुई आंखें ऐसी ही होती हैं।
  • हैती में मैथ्यू ने तो लाखों लोगों को खिलौना बनाकर छोड़ दिया, और यहां कोई खिलौनों के ढेर में उम्मीद खोज रहा है।
    हैती में मैथ्यू ने तो लाखों लोगों को खिलौना बनाकर छोड़ दिया, और यहां कोई खिलौनों के ढेर में उम्मीद खोज रहा है।
  • किसान कहीं का भी हो, परेशान ही रहता है। इस तस्वीर में अपनी बची हुई थोड़ी बहुत फसल के साथ हैती का एक किसान।
    किसान कहीं का भी हो, परेशान ही रहता है। इस तस्वीर में अपनी बची हुई थोड़ी बहुत फसल के साथ हैती का एक किसान।
  • मैथ्यू ने इस छोटे से देश पर बड़ा कहर बरपाया है। हैती में तूफान से हुई बरबादी से जूझने में मदद करती एक बच्ची।
    मैथ्यू ने इस छोटे से देश पर बड़ा कहर बरपाया है। हैती में तूफान से हुई बरबादी से जूझने में मदद करती एक बच्ची।
  • जो कुछ भी बचा है उसे सुरक्षित स्थान तक ले जाने की कवायद चल रही है।
    जो कुछ भी बचा है उसे सुरक्षित स्थान तक ले जाने की कवायद चल रही है।
  • इस तूफान में इतना जोर था की मकानों के छत तक उड़ा ले गया, और पीछे छोड़ गया अनंत चीखें।
    इस तूफान में इतना जोर था की मकानों के छत तक उड़ा ले गया, और पीछे छोड़ गया अनंत चीखें।
  • इस तूफान ने कई लोगों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया। अब फिर से उन्हें रोजमर्रा के काम आने वाली चीजें जुटानी पड़ेंगी।
    इस तूफान ने कई लोगों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया। अब फिर से उन्हें रोजमर्रा के काम आने वाली चीजें जुटानी पड़ेंगी।
  • इस विपदा में कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है, और हजारों लोग बेघर हो चुके हैं।
    इस विपदा में कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है, और हजारों लोग बेघर हो चुके हैं।
  • लेकिन इसी तूफान के बीच कहीं-कहीं लोग प्यार में भी डूबे हैं। सही कहा है, एक ही चीज के कई पहलू होते हैं, और यहां कुछ और ही दिखाई दे रहा है। हालांकि यह तस्वीर हैती से नहीं जमैका से है।
    लेकिन इसी तूफान के बीच कहीं-कहीं लोग प्यार में भी डूबे हैं। सही कहा है, एक ही चीज के कई पहलू होते हैं, और यहां कुछ और ही दिखाई दे रहा है। हालांकि यह तस्वीर हैती से नहीं जमैका से है।
  • जमैका में ली गई इस तस्वीर में लोग शायद मैथ्यू की भयावहता मापने की कोशिश कर रहे हैं।
    जमैका में ली गई इस तस्वीर में लोग शायद मैथ्यू की भयावहता मापने की कोशिश कर रहे हैं।
  • क्यूबा में अपना आशियाना छोड़ सुरक्षित ठिकाने की तलाश में जाते लोग।
    क्यूबा में अपना आशियाना छोड़ सुरक्षित ठिकाने की तलाश में जाते लोग।