Saturday, April 20, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. इंटरनेशनल
  4. तस्वीरें: नॉर्थ कोरिया की ये बातें जानकर आपका पसीना छूट जाएगा

तस्वीरें: नॉर्थ कोरिया की ये बातें जानकर आपका पसीना छूट जाएगा

IndiaTV Hindi Desk IndiaTV Hindi Desk
Updated on: October 15, 2016 15:18 IST
  • हाल-फिलहाल के दिनों में अमेरिका से तनातनी और परमाणु परीक्षण को लेकर नॉर्थ कोरिया खबरों में बना रहा। लेकिन आप इस देश के बारे में कितना जानते हैं? यकीन मानिए, नॉर्थ कोरिया के बारे में जानकर आपके मुंह से ‘हे भगवान’ ही निकलेगा। आइए, जानते हैं इस अनोखे देश से जुड़ी कुछ अनोखी बातों के बारे में.... (Photo: AP)
    हाल-फिलहाल के दिनों में अमेरिका से तनातनी और परमाणु परीक्षण को लेकर नॉर्थ कोरिया खबरों में बना रहा। लेकिन आप इस देश के बारे में कितना जानते हैं? यकीन मानिए, नॉर्थ कोरिया के बारे में जानकर आपके मुंह से ‘हे भगवान’ ही निकलेगा। आइए, जानते हैं इस अनोखे देश से जुड़ी कुछ अनोखी बातों के बारे में.... (Photo: AP)
  • उत्तर कोरिया में आप सिर्फ 28 तरह के हेयरकट करा सकते हैं। इनमें से 18 महिलाओं के लिए... (Photo: AP)
    उत्तर कोरिया में आप सिर्फ 28 तरह के हेयरकट करा सकते हैं। इनमें से 18 महिलाओं के लिए... (Photo: AP)
  • ...और 10 पुरुषों के लिए हैं। ऐसा न करने पर सजा निश्चित है। (Photo: AP)
    ...और 10 पुरुषों के लिए हैं। ऐसा न करने पर सजा निश्चित है। (Photo: AP)
  • उत्तर कोरिया में नीली जींस पहनना गैर कानूनी है। वहां की सरकार इसे अमेरिकी साम्राज्यवाद के प्रतीक के तौर पर देखती है। (Photo: PTI)
    उत्तर कोरिया में नीली जींस पहनना गैर कानूनी है। वहां की सरकार इसे अमेरिकी साम्राज्यवाद के प्रतीक के तौर पर देखती है। (Photo: PTI)
  • किम जोंग-इल के देहांत के बाद नॉर्थ कोरिया के हजारों नागरिकों को 6 महीने की सजा सुनाई गई थी। सरकार के मुताबिक अपने नेता की मौत पर वे उतने दुखी नहीं दिख रहे थे जितना कि उन्हें दिखना चाहिए था। (Photo: AP)
    किम जोंग-इल के देहांत के बाद नॉर्थ कोरिया के हजारों नागरिकों को 6 महीने की सजा सुनाई गई थी। सरकार के मुताबिक अपने नेता की मौत पर वे उतने दुखी नहीं दिख रहे थे जितना कि उन्हें दिखना चाहिए था। (Photo: AP)
  • नॉर्थ कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में बना यूगयांग होटल काफी शानदार दिखता है। 105 मंजिला यह होटल दुनिया की 24 सबसे बड़ी इमारत है, लेकिन इसके 3,000 कमरे हमेशा खाली ही रहते हैं। (Photo: AP)
    नॉर्थ कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में बना यूगयांग होटल काफी शानदार दिखता है। 105 मंजिला यह होटल दुनिया की 24 सबसे बड़ी इमारत है, लेकिन इसके 3,000 कमरे हमेशा खाली ही रहते हैं। (Photo: AP)
  • नॉर्थ कोरिया दुनिया के उन दो देशों में शामिल है जहां आपको कोक नहीं मिलेगा। क्यूबा वह दूसरा देश है जहां कोक नहीं मिलता। (Photo: AP)
    नॉर्थ कोरिया दुनिया के उन दो देशों में शामिल है जहां आपको कोक नहीं मिलेगा। क्यूबा वह दूसरा देश है जहां कोक नहीं मिलता। (Photo: AP)
  • उत्तर कोरिया के पास चीन, अमेरिका और भारत के बाद दुनिया की चौथी सबसे बड़ी सेना है। बताया जाता है कि इस देश के पास 11,90,000 सैनिक हैं। (Photo: AP)
    उत्तर कोरिया के पास चीन, अमेरिका और भारत के बाद दुनिया की चौथी सबसे बड़ी सेना है। बताया जाता है कि इस देश के पास 11,90,000 सैनिक हैं। (Photo: AP)
  • नॉर्थ कोरिया में ज्यादा बिजली पैदा नहीं होती। यही वजह है कि रात में लगभग सारा देश ही अंधेरे में गुजारा करता है। (Photo: NASA)
    नॉर्थ कोरिया में ज्यादा बिजली पैदा नहीं होती। यही वजह है कि रात में लगभग सारा देश ही अंधेरे में गुजारा करता है। (Photo: NASA)
  • नॉर्थ कोरिया के पूर्व शासक किम जोंग-इल के शव को शीशे के एक गुंबद में संरक्षित किया गया है। यह दुनियाभर से आए लोगों के बीच आकर्षण का एक प्रमुख केंद्र है। (Photo: AP)
    नॉर्थ कोरिया के पूर्व शासक किम जोंग-इल के शव को शीशे के एक गुंबद में संरक्षित किया गया है। यह दुनियाभर से आए लोगों के बीच आकर्षण का एक प्रमुख केंद्र है। (Photo: AP)
  • नॉर्थ कोरिया में हर 5 साल पर चुनाव होते हैं और वहां हर व्यक्ति को अपना वोट देना अनिवार्य है। यह और बात है कि वहां इलेक्शन में सिर्फ एक ही नेता खड़ा होता है और वह है नॉर्थ कोरिया का शासक। (Photo: AP)
    नॉर्थ कोरिया में हर 5 साल पर चुनाव होते हैं और वहां हर व्यक्ति को अपना वोट देना अनिवार्य है। यह और बात है कि वहां इलेक्शन में सिर्फ एक ही नेता खड़ा होता है और वह है नॉर्थ कोरिया का शासक। (Photo: AP)
  • नॉर्थ कोरिया में अभी 2016 नहीं बल्कि 104 चल रहा है। दरअसल यह देश अपने नेता किम इल-सुंग की जन्मतिथि 15 अप्रैल 2012 से अपना कैलेंडर शुरू करता है। (Photo: AP)
    नॉर्थ कोरिया में अभी 2016 नहीं बल्कि 104 चल रहा है। दरअसल यह देश अपने नेता किम इल-सुंग की जन्मतिथि 15 अप्रैल 2012 से अपना कैलेंडर शुरू करता है। (Photo: AP)
  • उत्तर कोरिया में सिर्फ 3 टीवी चैनल्स देखे जा सकते हैं। इनमें से भी दो सिर्फ हफ्ते के अंत में प्रसारित होते हैं और तीसरा सिर्फ शाम को प्रसारण करता है। (Photo: AP)
    उत्तर कोरिया में सिर्फ 3 टीवी चैनल्स देखे जा सकते हैं। इनमें से भी दो सिर्फ हफ्ते के अंत में प्रसारित होते हैं और तीसरा सिर्फ शाम को प्रसारण करता है। (Photo: AP)
  • उत्तर कोरिया के हर घर और दफ्तर में एक सरकारी रेडियो लगाया गया है जो हमेशा चलता रहता है। इस रेडियो पर केवल सरकारी कार्यक्रम ही आते हैं। इसे बंद करने की सख्त मनाही है। हां, आप इसकी आवाज धीमी कर सकते हैं। (Photo: AP)
    उत्तर कोरिया के हर घर और दफ्तर में एक सरकारी रेडियो लगाया गया है जो हमेशा चलता रहता है। इस रेडियो पर केवल सरकारी कार्यक्रम ही आते हैं। इसे बंद करने की सख्त मनाही है। हां, आप इसकी आवाज धीमी कर सकते हैं। (Photo: AP)