Saturday, April 20, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. इवेंट्स
  4. मथुरा कांड के मास्टरमाइंड रामवृक्ष की संपत्ति जान चौंक जाएंगे आप...

मथुरा कांड के मास्टरमाइंड रामवृक्ष की संपत्ति जान चौंक जाएंगे आप...

India TV News Desk India TV News Desk
Updated on: June 04, 2016 12:11 IST
  • मथुरा हिंसा के मास्टरमाइंड रामवृक्ष की कहानी दिलचस्प है। सन 1976 में बाबा जय गुरुदेव का शिष्य बनने के बाद उसने अपना जीवन उनके लिए समर्पित कर दिया। जयगुरुदेव के शिष्यों के मुताबिक वह गुरुदेव की स्थापित दूरदर्शी पार्टी से गाजीपुर लोकसभा और विधानसभा चुनाव भी लड़ चुका है।
    मथुरा हिंसा के मास्टरमाइंड रामवृक्ष की कहानी दिलचस्प है। सन 1976 में बाबा जय गुरुदेव का शिष्य बनने के बाद उसने अपना जीवन उनके लिए समर्पित कर दिया। जयगुरुदेव के शिष्यों के मुताबिक वह गुरुदेव की स्थापित दूरदर्शी पार्टी से गाजीपुर लोकसभा और विधानसभा चुनाव भी लड़ चुका है।
  • रामवृक्ष, छोटे छोटे बच्चों को ढाल की तरह इस्तेमाल करता था। जिस उम्र में बच्चों को  ये सिखना चाहिए, भारत में लोकतंत्र की ताकत क्या है, उस उम्र में उसे रामवृक्ष अपनी जय बोलना सिखा रहा था। जवाहर बाग के अंदर वह बकायदा स्कूल चला रहा था और बताता था इस देश में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का चुनाव ही गलत है।
    रामवृक्ष, छोटे छोटे बच्चों को ढाल की तरह इस्तेमाल करता था। जिस उम्र में बच्चों को ये सिखना चाहिए, भारत में लोकतंत्र की ताकत क्या है, उस उम्र में उसे रामवृक्ष अपनी जय बोलना सिखा रहा था। जवाहर बाग के अंदर वह बकायदा स्कूल चला रहा था और बताता था इस देश में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का चुनाव ही गलत है।
  • अपने आप को सत्याग्राही बताने वाले लोग रामवृक्ष को ही अपने नेता मानते थे और इससे भी अजीब थी रामवृक्ष के समर्थकों की मांग। वो चाहते थे राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का चुनाव रद्द किया जाए। साथ ही एक रुपये में 60 लीटर पेट्रोल और 40 लीटर डीजल बेचा जाए। आजाद हिंद फौज की करंसी चलाई जाए।
    अपने आप को सत्याग्राही बताने वाले लोग रामवृक्ष को ही अपने नेता मानते थे और इससे भी अजीब थी रामवृक्ष के समर्थकों की मांग। वो चाहते थे राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का चुनाव रद्द किया जाए। साथ ही एक रुपये में 60 लीटर पेट्रोल और 40 लीटर डीजल बेचा जाए। आजाद हिंद फौज की करंसी चलाई जाए।
  • ऐसी ऐसी मांगों के साथ पिछले दो साल से जवाहर बाग में दो हजार लोग हथियारों को लेकर डेरा डालकर बैठे थे।
    ऐसी ऐसी मांगों के साथ पिछले दो साल से जवाहर बाग में दो हजार लोग हथियारों को लेकर डेरा डालकर बैठे थे।
  • दरअसल मथुरा में कुल 12 हजार करोड़ की संपत्ति का मामला है। मथुरा में एक आश्रम है, जो जयगुरुदेव के नाम पर है उसी संपत्ति की ये पूरी लड़ाई है। कुछ साल पहले गुरुदेव के ड्राइवर पंकज यादव को विरासत मिली थी जबकि जयगुरुदेव का शिष्य रामवृक्ष यादव संपत्ति हासिल करना चाहता था। विरासत बंटने के वक्त रामवृक्ष जयगुरुदेव का साथ छोड़ चुका था और मथुरा में वापस लौटा तो आश्रम में जगह नहीं मिली। लिहाजा उसने आश्रम के पास के जवाहर बाग पर कब्जा कर लिया।
    दरअसल मथुरा में कुल 12 हजार करोड़ की संपत्ति का मामला है। मथुरा में एक आश्रम है, जो जयगुरुदेव के नाम पर है उसी संपत्ति की ये पूरी लड़ाई है। कुछ साल पहले गुरुदेव के ड्राइवर पंकज यादव को विरासत मिली थी जबकि जयगुरुदेव का शिष्य रामवृक्ष यादव संपत्ति हासिल करना चाहता था। विरासत बंटने के वक्त रामवृक्ष जयगुरुदेव का साथ छोड़ चुका था और मथुरा में वापस लौटा तो आश्रम में जगह नहीं मिली। लिहाजा उसने आश्रम के पास के जवाहर बाग पर कब्जा कर लिया।
  • 1980 के दशक में गुरुदेव ने सामाजिक सुधार और आध्यात्मिक उत्थान का संदेश देते हुए अपनी दूरदर्शी पार्टी का गठन किया। 1989 के लोकसभा चुनाव में उसने करीब 12 राज्यों में 298 सीटों पर अपने उम्मीदवार भी खड़े किए लेकिन उसके हिस्से में एक भी जीत नहीं आई।
    1980 के दशक में गुरुदेव ने सामाजिक सुधार और आध्यात्मिक उत्थान का संदेश देते हुए अपनी दूरदर्शी पार्टी का गठन किया। 1989 के लोकसभा चुनाव में उसने करीब 12 राज्यों में 298 सीटों पर अपने उम्मीदवार भी खड़े किए लेकिन उसके हिस्से में एक भी जीत नहीं आई।
  • अपने अस्तित्व के 2 दशकों में इस दूरदर्शी पार्टी का कोई चुनावी आधार नहीं बन सका लेकिन गुरुदेव ने पैसे खूब बनाए। 18 मई 2012 को जब उनकी मौत हुई तो उनकी संपत्ति 4000 करोड़ की बताई गई। गुरुदेव की संपत्ति में जमीन के अलावा 100 करोड़ नकद और 150 करोड़ कीमत की 250 लक्जरी कारें शामिल थी।
    अपने अस्तित्व के 2 दशकों में इस दूरदर्शी पार्टी का कोई चुनावी आधार नहीं बन सका लेकिन गुरुदेव ने पैसे खूब बनाए। 18 मई 2012 को जब उनकी मौत हुई तो उनकी संपत्ति 4000 करोड़ की बताई गई। गुरुदेव की संपत्ति में जमीन के अलावा 100 करोड़ नकद और 150 करोड़ कीमत की 250 लक्जरी कारें शामिल थी।
  • कहां है आतंक का रामवृक्ष? क्या मारा गया है मथुरा का मास्टरमाइंड? क्या जो लोग जवाहर बाग में झुलसे थे उनमें रामवृक्ष भी था। पुलिस के सूत्रों से ये खबर आ रही है कि मारे गए लोगों में रामवृक्ष भी था।
    कहां है आतंक का रामवृक्ष? क्या मारा गया है मथुरा का मास्टरमाइंड? क्या जो लोग जवाहर बाग में झुलसे थे उनमें रामवृक्ष भी था। पुलिस के सूत्रों से ये खबर आ रही है कि मारे गए लोगों में रामवृक्ष भी था।
  • कहां है आतंक का रामवृक्ष? क्या मारा गया है मथुरा का मास्टरमाइंड? क्या जो लोग जवाहर बाग में झुलसे थे उनमें रामवृक्ष भी था। पुलिस के सूत्रों से ये खबर आ रही है कि मारे गए लोगों में रामवृक्ष भी था।
    कहां है आतंक का रामवृक्ष? क्या मारा गया है मथुरा का मास्टरमाइंड? क्या जो लोग जवाहर बाग में झुलसे थे उनमें रामवृक्ष भी था। पुलिस के सूत्रों से ये खबर आ रही है कि मारे गए लोगों में रामवृक्ष भी था।
  • हालांकि पुलिस इस पर कुछ भी पक्के तौर पर कहने से पहले डीएनए जांच के जरिए ये तय कर लेना चाहती है कि जो जली हुई लाश पुलिस को मिली है उसमें रामवृक्ष भी है।
    हालांकि पुलिस इस पर कुछ भी पक्के तौर पर कहने से पहले डीएनए जांच के जरिए ये तय कर लेना चाहती है कि जो जली हुई लाश पुलिस को मिली है उसमें रामवृक्ष भी है।