Thursday, April 25, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. इवेंट्स
  4. ‘आज की बात रजत शर्मा के साथ’, एक क्लिक में पढ़िए दिनभर की बड़ी खबरें

‘आज की बात रजत शर्मा के साथ’, एक क्लिक में पढ़िए दिनभर की बड़ी खबरें

India TV News Desk India TV News Desk
Updated on: April 21, 2016 10:04 IST
  • ‘आज की बात रजत शर्मा के साथ’, एक क्लिक में पढ़िए दिनभर की बड़ी खबरें
    ‘आज की बात रजत शर्मा के साथ’, एक क्लिक में पढ़िए दिनभर की बड़ी खबरें
  • समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट के पीछे लश्कर आतंकी- 2007 में हुए समझौता ब्लास्ट केस में आज एक बड़ा खुलासा हुआ। इस केस में कर्नल पुरोहित और स्वामी असीमानंद का नाम साजिश के तहत डाला गया आज इसके सबूत भी मिल गए। गवाहों ने भी अदालत में ये मान लिया कि कर्नल पुरोहित और स्वामी असीमानंद के खिलाफ गवाही देने के लिए उन पर जबरदस्त दबाव बनाया गया था। अब तक समझौता और मालेगांव ब्लास्ट केस के आरोपियों के नाम पर असीमानंद, कर्नल पुरोहित और साध्वी प्रज्ञा का नाम सामने आता था लेकिन दो गवाहों के बयानों ने इन केस में नया मोड़ ला दिया है।
    समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट के पीछे लश्कर आतंकी- 2007 में हुए समझौता ब्लास्ट केस में आज एक बड़ा खुलासा हुआ। इस केस में कर्नल पुरोहित और स्वामी असीमानंद का नाम साजिश के तहत डाला गया आज इसके सबूत भी मिल गए। गवाहों ने भी अदालत में ये मान लिया कि कर्नल पुरोहित और स्वामी असीमानंद के खिलाफ गवाही देने के लिए उन पर जबरदस्त दबाव बनाया गया था। अब तक समझौता और मालेगांव ब्लास्ट केस के आरोपियों के नाम पर असीमानंद, कर्नल पुरोहित और साध्वी प्रज्ञा का नाम सामने आता था लेकिन दो गवाहों के बयानों ने इन केस में नया मोड़ ला दिया है।
  • कांग्रेस ने इशरत केस में सियासी फायदा देखा-  पूर्व गृह मंत्री पी चिंदबरम की गलतबयानी के सबूत सामने आ रहे हैं। इशरत जहां केस में दोनों एफीडेविट में चिदंबरम के दस्तखत थे। एक में इशरत को आतंकवादी बताया गया और दूसरे में कहा गया कि इशरत आतंकवादी थी इसके कोई सबूत नहीं है। चिंदबरम सवालों के घेरे में हैं और इसी मुद्दे पर पर आज वित्त मंत्री अरूण जेटली ने भी कांग्रेस पर हमला किया। जेटली आरोप लगाया कि कांग्रेस ने इशरत मामले में अपने सियासी फायदे के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ समझौता किया।
    कांग्रेस ने इशरत केस में सियासी फायदा देखा- पूर्व गृह मंत्री पी चिंदबरम की गलतबयानी के सबूत सामने आ रहे हैं। इशरत जहां केस में दोनों एफीडेविट में चिदंबरम के दस्तखत थे। एक में इशरत को आतंकवादी बताया गया और दूसरे में कहा गया कि इशरत आतंकवादी थी इसके कोई सबूत नहीं है। चिंदबरम सवालों के घेरे में हैं और इसी मुद्दे पर पर आज वित्त मंत्री अरूण जेटली ने भी कांग्रेस पर हमला किया। जेटली आरोप लगाया कि कांग्रेस ने इशरत मामले में अपने सियासी फायदे के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ समझौता किया।
  • MLA के हमले से घायल घोड़े ‘शक्तिमान’ ने तोड़ा दम- उत्तराखंड पुलिस के घोड़े शक्तिमान की मौत हो गई है। बीजेपी के विरोध प्रदर्शन के दौरान शक्ति मान घायल हो गया था और उसकी टांग टूट गई थी जिसके बाद बुरी तरह से घायल शक्तिमान की टांग काटनी पड़ी थी। कई बड़े डॉक्टर शक्तिमान का इलाज कर रहे थे लेकिन घायल शक्तिमान को बचाया नहीं जा सका।
    MLA के हमले से घायल घोड़े ‘शक्तिमान’ ने तोड़ा दम- उत्तराखंड पुलिस के घोड़े शक्तिमान की मौत हो गई है। बीजेपी के विरोध प्रदर्शन के दौरान शक्ति मान घायल हो गया था और उसकी टांग टूट गई थी जिसके बाद बुरी तरह से घायल शक्तिमान की टांग काटनी पड़ी थी। कई बड़े डॉक्टर शक्तिमान का इलाज कर रहे थे लेकिन घायल शक्तिमान को बचाया नहीं जा सका।
  • उत्तराखंड मामले में नैनीताल हाईकोर्ट की केंद्र को फटकार- उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाने के खिलाफ हरीश रावत की पीटिशीन पर सुनवाई आज पूरी हो गई। गुरुवार को 2 बजे नैनीताल हाईकोर्ट इस केस में फैसला सुना सकता है लेकिन आज सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने आज कहा कि राष्ट्रपति भी गलत हो सकते हैं। कोर्ट राष्ट्रपति के विवेक पर शक नहीं कर रहा लेकिन किसी फैसले की समीक्षा ज्यूडिशियरी के दायरे में है ये मामला कोई राजा के फैसले की तरह नहीं है।
    उत्तराखंड मामले में नैनीताल हाईकोर्ट की केंद्र को फटकार- उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाने के खिलाफ हरीश रावत की पीटिशीन पर सुनवाई आज पूरी हो गई। गुरुवार को 2 बजे नैनीताल हाईकोर्ट इस केस में फैसला सुना सकता है लेकिन आज सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने आज कहा कि राष्ट्रपति भी गलत हो सकते हैं। कोर्ट राष्ट्रपति के विवेक पर शक नहीं कर रहा लेकिन किसी फैसले की समीक्षा ज्यूडिशियरी के दायरे में है ये मामला कोई राजा के फैसले की तरह नहीं है।
  • अफसरों को केजरीवाल की चेतावनी, 'मानना पड़ेगा सरकार का हुक्म'-
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अफसरों से राजनीति नहीं करने की चेतावनी दी है। केजरीवाल ने अफसरों से कहा है कि पंद्रह साल तक दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार रहेगी। ऐसे में अफसरों के पास कोई दूसरा चारा नहीं है और राजनीति करनेवाले अफसरों से निपटना उन्हें आता है।
    अफसरों को केजरीवाल की चेतावनी, 'मानना पड़ेगा सरकार का हुक्म'- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अफसरों से राजनीति नहीं करने की चेतावनी दी है। केजरीवाल ने अफसरों से कहा है कि पंद्रह साल तक दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार रहेगी। ऐसे में अफसरों के पास कोई दूसरा चारा नहीं है और राजनीति करनेवाले अफसरों से निपटना उन्हें आता है।
  • सूखे की समस्या से जूझ रहे लातूर को आज एक बड़ी सौगात- महाराष्ट्र में भयंकर सूखे की समस्या से जूझ रहे लातूर को आज एक बड़ी सौगात मिली। पहली बार 50 वैगंस में पानी भर कर एक  ट्रेन लातूर पहुंची। इस ट्रेन को जलदूत एक्सप्रेस नाम दिया गया है। फिलहाल लातूर को हर रोज सिर्फ 55 हजार लीटर पानी मिल रहा था, लेकिन जलदूत एक्सप्रेस एक साथ 25 लाख लीटर पानी लेकर पहुंची।
    सूखे की समस्या से जूझ रहे लातूर को आज एक बड़ी सौगात- महाराष्ट्र में भयंकर सूखे की समस्या से जूझ रहे लातूर को आज एक बड़ी सौगात मिली। पहली बार 50 वैगंस में पानी भर कर एक ट्रेन लातूर पहुंची। इस ट्रेन को जलदूत एक्सप्रेस नाम दिया गया है। फिलहाल लातूर को हर रोज सिर्फ 55 हजार लीटर पानी मिल रहा था, लेकिन जलदूत एक्सप्रेस एक साथ 25 लाख लीटर पानी लेकर पहुंची।
  • बदायूं में शादी में फायरिंग,एक बच्चे की मौत, महिला घायल- बदायूं में शादी के जलसे में फायरिंग से एक बच्चे की जान चली गई और एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। एक शादी में खुशी जाहिर करने के लिए फायरिंग हुई और 8 साल का बच्चा फैज फायरिंग की चपेट में आ गया। उसे गोली लग गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके अलावा रेहाना नाम की एक महिला भी फायरिंग के दौरान जख्मी हो गई। पुलिस ने फायरिंग करने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
    बदायूं में शादी में फायरिंग,एक बच्चे की मौत, महिला घायल- बदायूं में शादी के जलसे में फायरिंग से एक बच्चे की जान चली गई और एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। एक शादी में खुशी जाहिर करने के लिए फायरिंग हुई और 8 साल का बच्चा फैज फायरिंग की चपेट में आ गया। उसे गोली लग गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके अलावा रेहाना नाम की एक महिला भी फायरिंग के दौरान जख्मी हो गई। पुलिस ने फायरिंग करने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।