Friday, April 19, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. सेलेब्रिटी
  4. MNS ने दी धमकी, इन पाकिस्तानी कलाकारों को छोड़ना होगा भारत?

MNS ने दी धमकी, इन पाकिस्तानी कलाकारों को छोड़ना होगा भारत?

IndiaTV Hindi Desk IndiaTV Hindi Desk
Published on: September 24, 2016 15:19 IST
  • राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने पाकिस्तानी कलाकारों को धमकी दी है कि वे भारत छोड़कर चले जाएं। हाल के वर्षों में कई पाकिस्तानी कलाकार भारत आए हैं और उन्होंने यहां कि फिल्मों और संगीत पर अपनी छाप छोड़ी है। आइए, आपको बताते हैं कि एमएनएस की इस धमकी का असर किन पाकिस्तानी कलाकारों पर पड़ेगा...
तस्वीर में दिख रहीं पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस का नाम है मावरा होकेन। 23 वर्षीय मावरा इसी साल रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म सनम तेरी कसम में दिखीं थीं।
(Photo: facebook.com/MawraHocanesOfficial)
    राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने पाकिस्तानी कलाकारों को धमकी दी है कि वे भारत छोड़कर चले जाएं। हाल के वर्षों में कई पाकिस्तानी कलाकार भारत आए हैं और उन्होंने यहां कि फिल्मों और संगीत पर अपनी छाप छोड़ी है। आइए, आपको बताते हैं कि एमएनएस की इस धमकी का असर किन पाकिस्तानी कलाकारों पर पड़ेगा... तस्वीर में दिख रहीं पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस का नाम है मावरा होकेन। 23 वर्षीय मावरा इसी साल रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म सनम तेरी कसम में दिखीं थीं। (Photo: facebook.com/MawraHocanesOfficial)
  • फवाद खान भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में जाना-पहचाना नाम है। इस पाकिस्तानी ऐक्टर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल रिलीज होने के लिए तैयार है लेकिन एमएनएस ने धमकी दी है कि फिल्म रिलीज नहीं होने दी जाएगी। (Photo: facebook.com/Fawad.Afzal.Khan)
    फवाद खान भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में जाना-पहचाना नाम है। इस पाकिस्तानी ऐक्टर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल रिलीज होने के लिए तैयार है लेकिन एमएनएस ने धमकी दी है कि फिल्म रिलीज नहीं होने दी जाएगी। (Photo: facebook.com/Fawad.Afzal.Khan)
  • 33 वर्षीय पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस माहिरा खान 2017 में रिलीज होने वाली मूवी 'रईस' में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के ऑपोजिट नजर आने वाली हैं।
(Photo: twitter.com/TheMahiraKhan)
    33 वर्षीय पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस माहिरा खान 2017 में रिलीज होने वाली मूवी 'रईस' में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के ऑपोजिट नजर आने वाली हैं। (Photo: twitter.com/TheMahiraKhan)
  • अली जफर भारत में किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। यह पाकिस्तानी ऐक्टर, सिंगर और परफॉर्मर भारत में काफी लोकप्रिय है। अली जफर ने 'मेरे ब्रदर की दुल्हन', 'लव का द एंड', 'लंदन, पेरिस, न्यूयॉर्क' और 'चश्मे बद्दूर' समेत कई भारतीय फिल्मों में काम किया है। (Photo: facebook.com/aly.zafar)
    अली जफर भारत में किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। यह पाकिस्तानी ऐक्टर, सिंगर और परफॉर्मर भारत में काफी लोकप्रिय है। अली जफर ने 'मेरे ब्रदर की दुल्हन', 'लव का द एंड', 'लंदन, पेरिस, न्यूयॉर्क' और 'चश्मे बद्दूर' समेत कई भारतीय फिल्मों में काम किया है। (Photo: facebook.com/aly.zafar)
  • आतिफ असलम के गाने भारत में काफी लोकप्रिय हैं। इस पाकिस्तानी गायक ने 'बस एक पल', 'रेस', 'रेस 2' और 'बदलापुर' समेत कई बॉलीवुड फिल्मों के गानों को अपनी आवाज दी है।
(Photo: aadeez.com)
    आतिफ असलम के गाने भारत में काफी लोकप्रिय हैं। इस पाकिस्तानी गायक ने 'बस एक पल', 'रेस', 'रेस 2' और 'बदलापुर' समेत कई बॉलीवुड फिल्मों के गानों को अपनी आवाज दी है। (Photo: aadeez.com)
  • गुलाम अली आज दुनिया के बेहतरीन गजल गायकों में एक हैं। भारतीय गजल सम्राट जगजीत सिंह के अच्छे दोस्त रहे गुलाल अली को भारत में परफॉर्म करने से पहले भी रोका जा चुका है।
(Photo: PTI)
    गुलाम अली आज दुनिया के बेहतरीन गजल गायकों में एक हैं। भारतीय गजल सम्राट जगजीत सिंह के अच्छे दोस्त रहे गुलाल अली को भारत में परफॉर्म करने से पहले भी रोका जा चुका है। (Photo: PTI)
  • राहत फतह अली खान ने बॉलीवुड में कई गानों को अपनी आवाज दी है और भारत में सबसे ज्यादा लोकप्रिय पाकिस्तानी कलाकारों में से एक हैं। इन्होंने 'पाप', 'कलयुग', 'ओमकारा', 'ओम शांति ओम', 'नमस्ते लंदन', 'सिंह इज किंग' और 'माई नेम इज खान' जैसी कई हिट फिल्मों में गाने गाए हैं।
(Photo: facebook.com/RFAKWorld)
    राहत फतह अली खान ने बॉलीवुड में कई गानों को अपनी आवाज दी है और भारत में सबसे ज्यादा लोकप्रिय पाकिस्तानी कलाकारों में से एक हैं। इन्होंने 'पाप', 'कलयुग', 'ओमकारा', 'ओम शांति ओम', 'नमस्ते लंदन', 'सिंह इज किंग' और 'माई नेम इज खान' जैसी कई हिट फिल्मों में गाने गाए हैं। (Photo: facebook.com/RFAKWorld)