Friday, March 29, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. बॉलीवुड
  4. दर्शकों को दीवाना बनाने वालीं सिल्क स्मिता के बारे में जानें खास बातें

दर्शकों को दीवाना बनाने वालीं सिल्क स्मिता के बारे में जानें खास बातें

India TV Entertainment Desk India TV Entertainment Desk
Updated on: December 02, 2016 20:17 IST
  • दक्षिण भारतीय फिल्मों की दिवंगत अदाकारा सिल्क स्मिता ने 80 के दशक में अपनी दिलकश अदाओं से दर्शकों को दीवाना बना दिया था। उनका जन्म 2 दिसंबर 1960 में आंध्र प्रदेश में हुआ था। सिल्क का असली नाम विजयलक्ष्मी था।
    दक्षिण भारतीय फिल्मों की दिवंगत अदाकारा सिल्क स्मिता ने 80 के दशक में अपनी दिलकश अदाओं से दर्शकों को दीवाना बना दिया था। उनका जन्म 2 दिसंबर 1960 में आंध्र प्रदेश में हुआ था। सिल्क का असली नाम विजयलक्ष्मी था।
  • सिल्क ने बिना किसी की मदद लिए अपने दम पर अपनी खास पहचान बनाई। कहते हैं कि जब वह सिर्फ चौथी क्लास में थीं तभी से उनका फिल्मों की ओर रुझान होने लगा था। इसके बाद उन्होंने अपना घर छोड़कर अपनी मौसी घर चेन्नई मे रहने लगी।
    सिल्क ने बिना किसी की मदद लिए अपने दम पर अपनी खास पहचान बनाई। कहते हैं कि जब वह सिर्फ चौथी क्लास में थीं तभी से उनका फिल्मों की ओर रुझान होने लगा था। इसके बाद उन्होंने अपना घर छोड़कर अपनी मौसी घर चेन्नई मे रहने लगी।
  • सिल्क ने दक्षिण भारतीय फिल्मों में काफी कम समय में बड़ा नाम कमा लिया था। 80 के दशक में सिल्क 9 फिल्मों में नजर आई थीं। सभी फिल्मों में वह दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब भी रहीं।
    सिल्क ने दक्षिण भारतीय फिल्मों में काफी कम समय में बड़ा नाम कमा लिया था। 80 के दशक में सिल्क 9 फिल्मों में नजर आई थीं। सभी फिल्मों में वह दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब भी रहीं।
  • विजयलक्ष्मी ने फिल्म बंडीचक्रम में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को खूब लुभाया था। इस फिल्म में उनका नाम सिल्क था। फिल्म में उन्हें देखकर दर्शक इतने दीवाने हो गए कि इसके बाद से वह उन्हें इसी नाम से बुलाने लगे।
    विजयलक्ष्मी ने फिल्म बंडीचक्रम में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को खूब लुभाया था। इस फिल्म में उनका नाम सिल्क था। फिल्म में उन्हें देखकर दर्शक इतने दीवाने हो गए कि इसके बाद से वह उन्हें इसी नाम से बुलाने लगे।
  • सिल्क ने अपनी कई फिल्मों में बेहद बोल्ड किरदार अदा किए थे। इस कारण वह लोगों के बीच सेक्स सायरन और बिकिनी गर्ल के नाम से भी लोकप्रिय हो गई थीं।
    सिल्क ने अपनी कई फिल्मों में बेहद बोल्ड किरदार अदा किए थे। इस कारण वह लोगों के बीच सेक्स सायरन और बिकिनी गर्ल के नाम से भी लोकप्रिय हो गई थीं।
  • फिल्मों में सफलता हासिलकरने के बाद सिल्क स्मिता ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
    फिल्मों में सफलता हासिलकरने के बाद सिल्क स्मिता ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
  • कुछ वक्त पहले ही बॉलीवुड में एक फिल्म द डर्टी पिक्चर बनाई गई थी। यह सिल्क के जीवन पर आधारित थी। फिल्म में विद्या बालन उनके किरदार को बखूबी पर्दे पर उतारती हुई नजर आई थीं।
    कुछ वक्त पहले ही बॉलीवुड में एक फिल्म द डर्टी पिक्चर बनाई गई थी। यह सिल्क के जीवन पर आधारित थी। फिल्म में विद्या बालन उनके किरदार को बखूबी पर्दे पर उतारती हुई नजर आई थीं।
  • सिल्क देखते ही देखते बुलंदीयो को छुने लगी और एक ऐसा वक्त आया जब रजनीकांत और कमल हासन जैसे अभिनेताओं की फिल्मों में भी उनके गाने जरुरी हो गए।
    सिल्क देखते ही देखते बुलंदीयो को छुने लगी और एक ऐसा वक्त आया जब रजनीकांत और कमल हासन जैसे अभिनेताओं की फिल्मों में भी उनके गाने जरुरी हो गए।
  • सिल्क की चमचमाती ग्लैमर दुनिया के पीछे एक अंधेरा सच छुपा था, जिसने बहुत जल्द ही उन्हे जिंदगी से दूर कर दिया। 23 दिसंबर 1996 को महज 35 साल की उम्र मे ही सिल्क ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी और लोगों के बीच यह हादसा एक पहेली बन कर रह गया।
    सिल्क की चमचमाती ग्लैमर दुनिया के पीछे एक अंधेरा सच छुपा था, जिसने बहुत जल्द ही उन्हे जिंदगी से दूर कर दिया। 23 दिसंबर 1996 को महज 35 साल की उम्र मे ही सिल्क ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी और लोगों के बीच यह हादसा एक पहेली बन कर रह गया।
  • आज सिल्क का जन्मदिन है और आज भी फिल्म जगत मे सिल्क जैसी ग्लैमर एक्ट्रेस की कमी महसूस होती है। सिल्क के फैंस के लिए तो वह आज भी जिंदा हैं।
    आज सिल्क का जन्मदिन है और आज भी फिल्म जगत मे सिल्क जैसी ग्लैमर एक्ट्रेस की कमी महसूस होती है। सिल्क के फैंस के लिए तो वह आज भी जिंदा हैं।