-
आंखें मुझे तल्वों से वो मलने नहीं देते।
अरमान मेरे दिल का निकलने नहीं देते।।
-
आंखों को इंतजार की भट्टी पे रख दिया।
मैंने दिए को आंधी की मर्जी पे रख दिया।।
-
तुम अपने शिकवे की बातें न खोद खोद के पूछो।
हज़र करो मिरे दिल से कि उस में आग दबी है।।
-
अजा में बहते थे आंसू यहां,लहू तो नहीं।
ये कोई और जगह है ये लखनऊ तो नहीं।।
-
न तू जमीं के लिए है न आसमां के लिए।
जहां है तेरे लिए तू नहीं जहां के लिए।।
-
हस्ती के शजर में जो यह चाहो कि चमक जाओ।
कच्चे न रहो बल्कि किसी रंग मे पक जाओ।।
-
घर में ठन्डे चूल्हे पर अगर खाली पतीली है।
बताओ कैसे लिख दूं धूप फागुन की नशीली है।।
-
कहां ले जाऊं दिल दोनों जहां में इसकी मुश्किल है।
यहां परियों का मजमा है, वहां हूरों की महफ़िल है
-
तबीयत इन दिनों बेगा़ना-ए-गम होती जाती है।
मेरे हिस्से की गोया हर खुशी कम होती जाती है।।
-
शक्ल जब बस गई आंखों में तो छुपना कैसा।
दिल में घर करके मेरी जान ये परदा कैसा।।
-
ले चला जान मेरी रूठ के जाना तेरा।
ऐसे आने से तो बेहतर था न आना तेरा।।
-
एक पुराना मौसम लौटा याद भरी पुरवाई भी।
ऐसा तो कम ही होता है वो भी हों तनहाई भी।।