Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

ड्वेन और एफ्रॉन हुए प्रियंका चोपड़ा के दीवाने

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड में एक नया मुकाम हासिल कर रही हैं। उन्होंने अपने अभिनय से दुनियाभर को दीवाना बनाया है। हाल ही में वह 74वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में नजर आईं।

India TV Entertainment Desk India TV Entertainment Desk
Published on: January 09, 2017 20:25 IST
priyanka- India TV Hindi
priyanka

लॉस एंजेलिस: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड में एक नया मुकाम हासिल कर रही हैं। उन्होंने अपने अभिनय से दुनियाभर को दीवाना बनाया है। हाल ही में वह 74वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में नजर आईं। यहां वह इतनी खूबसरूत दिख रही थीं कि सभी की नजरें उन पर टिक गई। अब हॉलीवुड अभिनेता जैक एफ्रॉन और ड्वेन जॉनसन ने 'बेवॉच' में अपनी सह-कलाकार प्रियंका चोपड़ा की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में काफी सुंदर और आकर्षक लग रही थीं।

इसे भी पढ़े:-

प्रियंका रविवार को आयोजित 74वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्डस के प्रस्तुतकतोओं में शामिल थीं। कार्यक्रम में राल्फ लॉरेन द्वारा डिजाइन किए गए गाउन में वह बेहद दिलकश नजर आ रही थीं। प्रियंका इस दौरान अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आईं।

ड्वेन जॉनसन ने ट्वीट किया, "मैं उसे क्यों प्यार करता हूं। आज की रात वह शानदार नजर आईं। बेवॉच गोल्डन ग्लोब्स।" इस पर प्रियंका ने उनका धन्यवाद देते हुए कहा कि वह समारोह से वंचित रह गए।

वहीं, एफ्रॉन ने ट्वीट किया, "बधाई हो प्रियंका, आप बहुत ही खूबसूरत लग रही हो, बेवॉच बेब।" पूर्व विश्व सुंदरी प्रियंका ने एफ्रॉन को प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "धन्यवाद जैक एफ्रॉन। आज की रात आपको याद कर रही हूं।"

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Hollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement