Saturday, April 27, 2024
Advertisement

सोशल मीडिया पर एक दूसरे से भीड़े जस्टिन बीबर और सेलेना गोमेज

जस्टिन बीबर और सेलेना गोमेज की सोशल मीडिया पर एक दूसरे से तकरार हो रही है। गायिका ने पॉप स्टार बीबर पर कई बार धोखा देने का आरोप लगाया है।

Bhasha Bhasha
Published on: August 16, 2016 15:00 IST
selena- India TV Hindi
selena

लॉस एंजिलिस: पूर्व में प्रेमी रहे जस्टिन बीबर और सेलेना गोमेज की सोशल मीडिया पर एक दूसरे से तकरार हो रही है। गायिका ने पॉप स्टार बीबर पर कई बार धोखा देने का आरोप लगाया है। बीबर ने अपने प्रशंसकों पर नाराजगी जाहिर करते हुये अपनी कथित नयी प्रेमिका सोफिया रिची पर लगातार टिप्पणी बंद करने को कहा था। उनकी इस नाराजगी के बाद 14 अगस्त को बीबर और सेलेना के बीच तकरार हो गई थी।

इसे भी पढ़े:- जस्टिन बीबर का चार्ली पुट ने उड़ाया मजाक

इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये गोमेज ने उनसे 17 वर्षीय मॉडल की तस्वीर लगाना बंद करने और अपने प्रशंसकों को दोष देने से बचने को कहा था। सेलेना ने हटाए गये पोस्ट में लिखा था, "अगर आप इस नापसंदगी को झेल नहीं सकते तो आपको अपनी प्रेमिका की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। यह केवल आप दो लोगों के बीच विशेष होना चाहिए। इसे आप अपने प्रंशसकों के लिए पेश ना करें। वे आपको प्यार करते हैं।"

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Hollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement