Friday, April 26, 2024
Advertisement

‘एम.एस.धोनी...’ के बाद आखिर क्यों सुशांत ने नहीं की अब तक कोई फिल्म साइन

सुशांत सिंह राजपूत को पिछले दिनों रिलीज हुई ‘एम.एस.धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म में वह भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाते हुए नजर आए थे। इस फिल्म के लिए उन्हें काफी प्रशंसा हासिल हुई थी। लेकिन...

India TV Entertainment Desk India TV Entertainment Desk
Published on: November 23, 2016 18:10 IST
sushant- India TV Hindi
sushant

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को पिछले दिनों रिलीज हुई ‘एम.एस.धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म में वह भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाते हुए नजर आए थे। इस फिल्म के लिए उन्हें काफी प्रशंसा हासिल हुई थी। लेकिन इसके बाद से सुशांत ने अब तक कोई फिल्म साइन नहीं की। सुशांत का कहना है कि भारत की एकदिवसीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्म 'एम.एस.धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' की रिलीज के बाद उन्होंने कोई फिल्म साइन नहीं की, लेकिन वह कुछ पटकथाएं पढ़ रहे हैं। सुशांत ने मंगलवार को कहा कि वह कुछ दिलचस्प पटकथाएं पढ़ रहे हैं और इससे लोगों को अवगत कराएंगे।

इसे भी पढ़े:-

उन्होंने ट्वीट किया, "मैंने हाल में सचमुच कुछ दिलचस्प पटकथाएं पढ़ी हैं, लेकिन फिल्म 'एम.एस.धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' की रिलीज के बाद मैंने कोई फिल्म साइन नहीं की है।"

सुशांत जल्द ही अपनी अगली फिल्म ‘राब्ता’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री कृति सेनन भी मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन दिनेश विजन ने किया है, जबकि सह निर्माण विजन तथा टी-सीरिज ने किया है। सुशांत अपनी इस फिल्म को लेकर पिछले काफी वक्त से चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान उनका नाम कृति के साथ भी जोड़ा गया है।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement