मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन के फैंस के लिए बुरी खबर है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक ये हॉट कपल अब अलग हो चुका है। सुशांत और कृति सेनन का ब्रेकअप हो गया है।
सुशांत और कृति अपनी आने वाली फिल्म राब्ता की शूटिंग के वक्त नजदीक आए थे। फिल्म की शूटिंग पिछले साल ही पूरी हो गई। शूटिंग खत्म होने के बाद भी ये कपल हर जगह साथ दिखाई देता था। दोनों ने कभी भी सार्वजनिक तौर पर अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई लेकिन दोनों का रिश्ता किसी से छिपा भी नहीं था।
लेकिन अब खबर आ रही है कि सुशांत और कृति के रिलेशनशिप का दी एंड हो गया है। ये दोनों कपल अब साथ नहीं हैं। पहले अक्सर पब्लिकली ये दोनों सितारे पोज देते नजर आते थे। सोशल मीडिया पर एक दूसरे की तस्वीरें भी अक्सर साझा करते रहते थे। लेकिन ये दोनों अब साथ नजर नहीं आते हैं।
कुछ वक्त पहले सुशांत ने एक टीशर्ट पहनकर सिंगल होने का ऐलान कर दिया था।
सुशांत सिंह राजपूत ने लंबे समय तक टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे को डेट किया था। दोनों करीब 7 साल तक रिलेशनशिप थे। लेकिन सुशांत के फिल्मों में आने के बाद अंकिता से उनका रिश्ता खत्म हो गया। ब्रेकअप के बाद अंकिता लंबे समय तक इस दर्द से उबर नहीं पाईं।
हालांकि बाद में अंकिता ने खुद को संभाला और सुशांत को कृति के साथ अपने घर पर भी बुलाया। तस्वीर में कृति और अंकिता साथ में बेहद खुश दिखाई दीं।
कृति सेनन की फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। वहीं सुशांत ‘चंदा मामा दूर के’ फिल्म में दिखेंगे। दोनों की फिल्म राब्ता भी जल्द ही बड़े परदे पर उतरेगी।
ये भी पढ़ें: