Friday, April 26, 2024
Advertisement

सोनम के मोबाइल में झांकते हुए अनिल कपूर कैमरे में हुए कैद, पकड़े जाने पर दी ये सफाई !

खुद अनिल को भी अपनी गलती का एहसास है, उन्हें पता है कि उन्होंने जो किया वो गलत था।

Jyoti Jaiswal Edited by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal
Updated on: September 28, 2017 13:29 IST
SONAM KAPOOR ANIL KAPOOR- India TV Hindi
SONAM KAPOOR ANIL KAPOOR

नई दिल्ली: कोई भी पिता अपनी बेटियों के लिए प्रोटेक्टिव ही होगा, बात हो अनिल कपूर को तो अपनी बेटियों को लेकर ओवर प्रोटेक्टिव हैं। वो हमेशा ये जानना चाहते हैं कि उनकी बेटियां क्या कर रही हैं, किससे बात कर रही हैं। इसका सबूत खुद अनिल कपूर ने दिया है। 60 वर्षीय अभिनेता अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें वो बेटी सोनम कपूर के फोन में झांकते नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ अनिल ने लिखा है- ओवर प्रोटेक्टिव पिता कैमरे में कैद हो गया। यह पल वाकई महत्वपूर्ण है। उन्होंने आगे लिखा है- बंदूके लोगों को नहीं मारती लेकिन खूबसूरत बेटियां पिता को मारती हैं।

हालांकि खुद अनिल को भी अपनी गलती का एहसास है, उन्हें पता है कि उन्होंने जो किया वो गलत था। चाहे कितना भी प्रोटेक्टिव हों लेकिन बेटी के फोन में झांकना गलत है। तभी तो आगे उन्होंने अपनी गलती स्वीकार करते हुए लिखा है- मुझे लगता है मैं दोषी हूं। इसके कमेंट में सोनम के ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा ने लिखा है- कोई बात नहीं यह आपको अलाउड है। यानी आनंद आहूजा को कोई दिक्कत नहीं है कि अनिल अपनी बेटी के फोन में तांक-झांक करे तो।

यह तस्वीर उस वक्त की है जब अनिल और सोनम वॉग वूमेन ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स में मौजूद थीं। यह कार्यक्रम इसी वीकेंड को मुंबई में आयोजित किया गया था। इस मौके पर सोनम को वॉग और आईडब्ल्यूसी फैशन आइकन ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से नावाजा गया था।

सोनम फिलहाल एकता कपूर की फिल्म वीरे दी वेडिंग की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में सोनम के अलावा करीना कपूर खान और स्वरा भास्कर भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। इसे सोनम की बहन एकता कपूर के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रही हैं। निर्देशक शशांक इस फिल्म का डायरेक्शन करेंगे।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement