Friday, April 26, 2024
Advertisement

सोनाक्षी ने बताया, विवादों को लेकर चिंतित हो जाती हैं मेरी मां

सोनाक्षी का कहना है कि हालांकि उनके पिता और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा समझते हैं कि विवाद शोबिज का अभिन्न हिस्सा हैं, लेकिन उनकी मां पूनम सिन्हा उनसे जुड़े विवादों को लेकर चिंतित हो जाती हैं।

India TV Entertainment Desk India TV Entertainment Desk
Published on: August 25, 2016 16:47 IST
sona- India TV Hindi
sona

मुंबई: हमारे फिल्मी सितारों कोशिश करते हैं कि वह लाइमलाइट में बने रहे, लेकिन कई बार इनके लिए मुसीबत का कारण भी बन जाता है। दर्शकों की पसंद बनने के कारण लोग इनके बारे में हर बात जानने के लिए बेताब रहते हैं। इसी वजह से कई बार यह हस्तियां आलोचनाओं का भी शिकार होती हैं। सितारों के विवादों में रहने पर हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी प्रतिक्रिया जताई है।

इसे भी पढ़े:-

सोनाक्षी का कहना है कि हालांकि उनके पिता और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा समझते हैं कि विवाद शोबिज का अभिन्न हिस्सा हैं, लेकिन उनकी मां पूनम सिन्हा उनसे जुड़े विवादों को लेकर चिंतित हो जाती हैं। हाल ही में खबरें आई थीं कि सोनाक्षी अपने दोस्त बंटी सजदेह के साथ घर बसाने वाली हैं।

सोनाक्षी ने कहा, "मेरे पिता परवाह नहीं करते। वह इन सब में नहीं पड़ते क्योंकि वह भी इससे गुजर चुके हैं, बल्कि मुझसे भी ज्यादा।" अभिनेत्री ने कहा, "लेकिन, मेरी मां चिंतित हो जाती हैं, इसलिए मुझे उन्हें समझाना पड़ता है और शांत करना पड़ता है। आखिकार वह समझ जाती हैं, लेकिन सोचती हैं कि वे मेरी बेटी के बारे में क्यों लिख रहे हैं।"

सोनाक्षी ने कहा कि वह निराधार खबरों पर ध्यान नहीं देतीं, लेकिन जब उनके परिवार को घसीटा जाता है तब वह उन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करती हैं।

‘दबंग गर्ल’ सोनाक्षी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म अकीरा को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इस फिल्म में वह एक अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं। फिल्म में उनके कई एक्शन सीन्स दिखाए गए हैं।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement