Monday, April 29, 2024
Advertisement

‘पहरेदार पिया की’ के खिलाफ स्मृति इरानी ने उठाया कदम, क्या बंद हो जाएगा शो

धारावाहिक 'पहरेदार पिया की' अपने पहले ही दिन से सभी की आलोचनाओं का शिकार हो रहा है। अब खबर आई है कि इस शो जल्द ही बंद किया जा सकता है। इस शो पर दर्शकों ने बैन लगाए जाने की मांग की है। इसकी प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर 50,000 से भी ज्यादा...

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: August 11, 2017 13:19 IST
pehredaar piya ki- India TV Hindi
pehredaar piya ki

मुंबई: हाल ही में शुरु किया गया धारावाहिक 'पहरेदार पिया की' अपने पहले ही दिन से सभी की आलोचनाओं का शिकार हो रहा है। अब खबर आई है कि इस शो जल्द ही बंद किया जा सकता है। इस शो पर दर्शकों ने बैन लगाए जाने की मांग की है। इसकी प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर 50,000 से भी ज्यादा लोगों ने एक ऑनलाइन याचिका पर हस्ताक्षर किए हैं। बता दें कि यह धारावाहिक एक 9 साल के एक धनी लड़के की खुद से दोगुनी उम्र की लड़की से शादी की कहानी पर आधारित है। पिछले ही महीने शुरु हुए धारावाहिक को इसकी अजीबो गरीब कहानी और बाल विवाह को बढ़ावा देने के लिए काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

एक नाराज टीवी दर्शक मानसी जैन ने change.org पर यह याचिका शुर की। याचिका में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी से धारावाहिक पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है। मानसी ने याचिका में लिखा है, "धारावाहिक 'पहरेदार पिया की' का प्रसारण प्राइम टाइम में रात साढ़े 8 बजे सोनी टीवी पर हो रहा है जिसमें 9 साल का एक बच्चा पिया खुद से दोगुनी उम्र की एक लड़की से प्यार करता है, उसका पीछा करता है और उसकी मांग में सिंदूर भर देता है।" उन्होंने आगे कहा, "पूरे देश को इसे खारिज कर देना चाहिए। सोचिए कि यह दर्शकों की सोच पर धीरे धीरे किस तरह का असर डालेगा। हम धारावाहिक पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हैं। हम नहीं चाहते कि इस तरह के टीवी धारावाहिक हमारे बच्चों पर असर डालें। इस धारावाहिक पर प्रतिबंध लगवाने के लिए याचिका पर हस्ताक्षर करें।"

याचिका पर अब तक 50,000 से ज्यादा लोग हस्ताक्षर कर चुके हैं। बता दें कि स्मृति इरानी ने इस मामले पर प्रतिक्रिया जताते हुए BCCC को तुरंत एक्शन लेने के लिए कहा है। हालांकि शो की टीम का अब भी यही कहना है कि उन्हें शो का कॉन्सेप्ट क्लीयर करने के लिए थोड़ा समय चाहिए। बता दें इस शो को लेकर तो दर्शक पहले से ही नाराज थे लेकिन इन दिनों दिखाए जा रहे इसके हनीमून सीक्वेंस को लेकर अब लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। धारावाहिक में तेजस्वी प्रकाश वयंगन्कर को दिया रतन सिंह का किरदार निभाते हुए देखा जा रहा है। जबकि बाल कलाकार अफान खान उनके पति राजकुमार रतन सिंह की भूमिका अदा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। (OMG! दुबई की जेल में बंद है एक्टर अमित टंडन की पत्नी)

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement