Thursday, March 28, 2024
Advertisement

'पद्मावती' के सपोर्ट में आए कांग्रेस नेता शशि थरूर, कहा राजस्थानी महिलाओं की शिक्षा पर ध्यान दो

दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह के अभिनय से सजी यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: November 14, 2017 19:35 IST
shashi throor on padmavati- India TV Hindi
Image Source : PTI shashi throor on padmavati

नई दिल्ली: फिल्मकार संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' को काफी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ रहा है। इस बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पद्मावती का समर्थन करते हुए आलोचना करने वाले लोगों पर निशाना साधा है। थरूर ने सोमवार को कहा कि फिल्म पर विवाद राजस्थानी महिलाओं की स्थिति पर ध्यान देने का एक मौका है और शिक्षा 'घूंघट' या सिर पर पर्दे से ज्यादा महत्वपूर्ण है। थरूर ने ट्वीट कर कहा, " 'पद्मावती' विवाद आज राजस्थानी महिलाओं की स्थिति पर ध्यान केंद्रित करने का एक मौका है, न कि छह शताब्दी पुरानी महारानियों पर ध्यान केंद्रित करने का। राजस्थान की महिला साक्षरता दर सबसे कम है। शिक्षा 'घूंघट' से ज्यादा जरूरी है।"

'पद्मावती' 1 दिसंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म के विषय के कारण कुछ समूह इसका विरोध कर रहे हैं। खासकर राजपूत मुख्य रूप से दावा कर रहे हैं कि फिल्म इतिहास को बिगाड़ रही है और रानी पद्मावती का गलत चित्रण कर रही है। जबकि भंसाली ने इससे इनकार किया है।

गृह मंत्री राजनाथ सिंह को एक पत्र में केंद्रीय बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) सलाहकार समिति के सदस्य और भाजपा नेता अर्जुन गुप्ता ने कहा है कि भंसाली को 'देशद्रोह' के लिए दंडित किया जाना चाहिए।

सर्वोच्च न्यायालय ने फिल्म की रिलीज पर प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया है। दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह के अभिनय से सजी यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

​(इनपुट- आईएनएस)

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement