Thursday, April 25, 2024
Advertisement

'दीया और बाती हम' की संध्या राठी यानी दीपिका सिंह बनीं मां, घर आया नन्हा मेहमान

स्टार प्लस के टीवी सीरियल 'दीया और बाती हम' में संध्या राठी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका सिंह मां बन गई हैं। दीपिका ने बेटे को जन्म दिया है।

India TV Entertainment Desk India TV Entertainment Desk
Updated on: May 24, 2017 20:15 IST
deepika- India TV Hindi
deepika

नई दिल्ली: स्टार प्लस के टीवी सीरियल 'दीया और बाती हम' में संध्या राठी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका सिंह मां बन गई हैं। दीपिका ने बेटे को जन्म दिया है। दीपिका के घर ये नन्हा मेहमान शनिवार यानी 20 मई को सुबह 9 बजे आया है। दीपिका का यह पहला बच्चा है।

दीपिका ने मई 2014 में 'दीया और बाती हम' के ही निर्देशक रोहित राज गोयल से शादी की थी। शादी के दो साल बाद दीपिका मां बनी हैं। इस शो ने दीपिका को बुलंदियों पर पहुंचा दिया।

दीपिका के पति रोहित राज गोयल ने खुशी साझा करते हुए कहा, ‘’मां और बेटे दोनों ठीक हैं। हम बहुत खुश हैं, इस खुशी को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है।‘’ रोहित ने ये भी बताया कि दीपिका अभी आराम कर रही हैं, डॉक्टर ने उन्हें आराम की सलाह  दी है।

‘’दीया और बाती हम’’ से छोटे परदे में एंट्री करने वाली दीपिका को लोग संध्या नाम से ही जानते हैं। शो में दीपिका ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था, जिसकी शादी एक हलवाई से हो जाती है। लेकिन पति उसका साथ देता है और वो शादी के बाद आईपीएस अफसर बनती है। गुंडे उसके नाम से थर-थर कांपते थे।

आगे भी पढ़ें

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement