Thursday, March 28, 2024
Advertisement

Happy B’day: इस खतरनाक बीमारी से जूझ रहे हैं सलमान खान!

सलमान खान मंगलवार को अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 27 दिसंबर 1965 को हुआ था। सलमान ने अपने जबरदस्त अभिनय और शानदार व्यक्तित्व से दुनियाभर में अपनी एक खास पहचान बनाई है। दबंग खान की जिदंगी वैसे तो सभी के लिए एक खुली किताब है। लेकिन...

India TV Entertainment Desk India TV Entertainment Desk
Updated on: December 27, 2016 15:22 IST
Salman Khan- India TV Hindi
Salman Khan

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान मंगलवार को अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 27 दिसंबर 1965 को हुआ था। सलमान ने अपने जबरदस्त अभिनय और शानदार व्यक्तित्व से दुनियाभर में अपनी एक खास पहचान बनाई है। दबंग खान की जिदंगी वैसे तो सभी के लिए एक खुली किताब है। लेकिन उनके बारें में कई बातें ऐसी हैं जो शायद आपकों चौंका देगी। सलमान का असली नाम अब्दुल राशिद सलीम सलमान खान हैं। सलमान आधे हिन्दु और आधे मुस्लिम हैं। उनके पिता सलीम खान ने ब्राह्मण लड़की सुशीला चरक से शादी की थी। सलामान, अलविरा, सोहेल और अरबाज इन्हीं सलीम और सुशीला के ही बच्चे हैं।

इसे भी पढ़े:-

सलमान के फैंस उनके परिवार और निजी जिंदगी के बारे में तो बखूबी जानते ही होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह एक गंभीर बीमारी से भी जुझ रहे हैं। इस बीमारी का नाम "ट्राईजेमिनल न्यूरल्जिया" है, इसे सुसाइड डिसीज भी कहा जाता है। इसके कारण चेहरे की नसों में बेहद दर्द होता है। कहते हैं कि इसी बीमारी के कारण कई बार सलमान को एक अंडा खाने में भी घंटों लग जाते हैं।

सलमान खान की अब तक की जिंदगी को देखा जाए तो यह किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं लगती। उन्होंने अपनी जीवन में काफी बुरा वक्त देखा है। जेल जाने से लेकर शादी टूटने तक उन्होंने हर मुसीबत को झेला है। लेकिन सलमान को हर मुश्किल के सामने चट्टान की तरह खड़े रहे हैं।

यह उनकी कड़ी मेहनत और लग्न का फल है शायद कि आज बच्चे से लेकर बूढ़े तक के दिलों में सलमान खान राज करते हैं।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement