Friday, April 19, 2024
Advertisement

ऑस्कर के लिए आधिकारिक रूप से नामित हुई राजकुमार राव की ‘न्यूटन’

राजकुमार राव के अभिनय से सजी फिल्म 'न्यूटन' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अब खबर आई है कि राजकुमार की इस फिल्म को फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की सलेक्शन कमिटी ने ऑस्कर के लिए नामित किया है। शुक्रवार को घोषणा की गई है कि 'न्यूटन' भारत की तरफ...

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: September 23, 2017 13:22 IST
rajkummar- India TV Hindi
rajkummar

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव के अभिनय से सजी फिल्म 'न्यूटन' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अब खबर आई है कि राजकुमार की इस फिल्म को फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की सलेक्शन कमिटी ने ऑस्कर के लिए नामित किया है। शुक्रवार को घोषणा की गई है कि 'न्यूटन' भारत की तरफ से बेस्ट फॉरेन फिल्म कैटेगरी में ऑस्कर के लिए चुनी गई है। बता दें कि ऑस्कर के लिए 26 फिल्मों के नाम लिए गिए थे, जिनमें से 'न्यूटन' का चयन कर लिया गया है। गौरतलब है कि इस फिल्म में राजकुमार को न्यूटन का किरदार निभाते हुए देखा जा रहा है।

राजकुमार राव ने भी अपने फैंस को इस बात की जानकारी देते हुए ट्वीट किया, "यब बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि 'न्यूटन' को इस साल भारत की ओर से ऑस्कर के लिए चुना गया है। बधाई हो टीम।" बता दें कि फिल्म में राजकुमार के अलावा संजय मिश्रा, पंकज त्रिपाठी, रघुबीर यादव और अंजलि पाटिल मुख्य किरदार निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

राजकुमार राव की इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से काफी सराहना हासिल हो रही है। वहीं फिल्म के डायलॉग्स भी काफी प्रभावित कर रहे हैं। इस फिल्म में भी राजकुमार ने अपने अभिनय से सभी का दिल जीत लिया है। ('पद्मावती' में दीपिका पादुकोण ने क्यों रखी जुड़ी हुईं आईब्रो, ये है इसका राज)

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement