Thursday, April 25, 2024
Advertisement

WOW! अब इस देश में दिखाई गई राजकुमार राव की फिल्म 'न्यूटन'

​भारत में यह फिल्म 22 सितंबर 2017 को रिलीज हुई थी। फिल्म को समीक्षकों के अलावा दर्शकों का भी खूब प्यार मिला।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: November 14, 2017 20:20 IST
newton rajkummar rao oscar- India TV Hindi
Image Source : PTI newton rajkummar rao oscar

लॉस एंजेलिस: भारत की ओर से विदेशी भाषा की श्रेणी में ऑस्कर अवार्ड-2018 के लिए नामित हुई फिल्म 'न्यूटन' अब लॉस एंजेलिस में भी दिखाई गई। लॉस एंजेलिस में होने वाले 31वें अमेरिकन फिल्म इंस्टीट्यूट (एएफआई) महोत्सव-2017 में प्रीमियर हुआ। एक बयान के मुताबिक, अमित मासुरकर निर्देशित व राजकुमार राव, अंजलि पाटील, पंकज त्रिपाठी और रघुबीर यादव अभिनीत फिल्म महोत्सव में विश्व सिनेमा वर्ग के लिए चुनी गई।

मासुरकर ने कहा, "यहां एएफआई महोत्सव में हमारी फिल्म दिखाना बहुत सम्मान की बात है। इस महोत्सव की खासियत यह है कि दर्शकों के लिए यह नि:शुल्क है।"

'न्यूटन' भारत में सितंबर में रिलीज हुई थी और इस साल की शुरुआत में 67वें बर्लिन फिल्म महोत्सव 2017 में इसका वल्र्ड प्रीमियर हुआ था। फिल्म ने 41वें हांगकांग फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का जूरी प्राइज भी जीता।

​भारत में यह फिल्म 22 सितंबर 2017 को रिलीज हुई थी। फिल्म को समीक्षकों के अलावा दर्शकों का भी खूब प्यार मिला। 

(इनपुट- आईएनएस)

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement