Wednesday, May 15, 2024
Advertisement

राधिका आप्टे हुईं शाहरुख खान की मुरीद

शाहरुख खान के अभिनय और उनके रोमांटिक अंदाज का हर कोई दीवाना है। आज दुनियाभर में उनके फैंस मौजूद हैं। लेकिन केवल आम लोग ही नहीं बल्कि हमारे सिनेमाजगत से भी जुड़ी हुई कई हस्तियां उनके लिए दीवानी है। अब अभिनेत्री राधिका आप्टे...

India TV Entertainment Desk India TV Entertainment Desk
Published on: February 02, 2017 12:51 IST
radhika- India TV Hindi
radhika

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के अभिनय और उनके रोमांटिक अंदाज का हर कोई दीवाना है। आज दुनियाभर में उनके फैंस मौजूद हैं। लेकिन केवल आम लोग ही नहीं बल्कि हमारे सिनेमाजगत से भी जुड़ी हुई कई हस्तियां उनके लिए दीवानी है। अब अभिनेत्री राधिका आप्टे भी किंग खान के अंदाज की मुरीद हैं। खुद को शाहरुख की प्रशंसक बता चुकीं राधिका का कहना है कि 'बादशाह' खान का अंदाज साधारण, पर उत्कृष्ट है।

इसे भी पढ़े:-

राधिका ने हाल में यहां फैशन से संबंधित एक कार्यक्रम में कहा, "मुझे शाहरुख हमेशा से पसंद हैं। उनका अंदाज साधारण, पर उत्कृष्ट है। वह शानदार हैं।" शाहरुख को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘रईस’ में देखा गया था। इस फिल्म में वह अपनी रोमांटिक छवि से बाहर निकलकर एक अलग ही अंदाज में नजर आए हैं।

वहीं दूसरी ओर अन्य कलाकारों के बारे में बात करते हुए राधिका ने कहा, "रणबीर कपूर भी अच्छे हैं और मुझे रणवीर सिंह भी पसंद हैं।" अभिनेत्रियों के बारे में पूछे जाने पर राधिका ने कहा, "मैं दीपिका पादुकोण को स्टाइलिश मानती हूं। कंगना की स्टाइल भी बहुत अच्छी है। सोनम कपूर और प्रियंका चोपड़ा भी पसंद हैं।"

अपनी स्टाइल के बारे उन्होंने कहा, "मेरा अपना स्टाइल है और मैं सहजता में यकीन रखती हूं। मुझे हल्के रंग पसंद हैं।" राधिका अपने बोल्ड अंदाज को लेकर हमेशा सुर्खियां बटोरती रहती हैं।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement