Thursday, April 25, 2024
Advertisement

सगाई पर मजाक उड़ाने वालों की नील ने दिया ये जवाब

नील नितिन मुकेश ने दशहरे के दिन मुंबई की रहने वाली रुक्मिणी सहाय से सगाई कर अपने फैंस को खुशखबरी दी है। जहां एक तरफ उनके फैंस नील की जिंदगी नें आए इस मोड़ से बेहद खुश हैं वहीं सोशल मीडिया पर उनकी सगाई की खबरों को लेकर उनका मजाक भी बनाया जा रहा है।

India TV Entertainment Desk India TV Entertainment Desk
Updated on: October 14, 2016 19:07 IST
neil- India TV Hindi
neil

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश ने दशहरे के दिन मुंबई की रहने वाली रुक्मिणी सहाय से सगाई कर अपने फैंस को खुशखबरी दी है। लेकिन जहां एक तरफ उनके फैंस नील की जिंदगी नें आए इस मोड़ से बेहद खुश हैं वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर उनकी सगाई की खबरों को लेकर उनका मजाक भी बनाया जा रहा है। इस कारण परेशान होने की बजाय नील का कहना है कि सोशल मीडिया पर उनकी सगाई को लेकर मजाक उड़ाने वालों पर उन्हें हंसी आती है। नील ने मंगेतर के साथ अपनी सगाई की एक मोनोक्रोमैटिक (एक रंगी) तस्वीर ट्वीट की थी। इसके तुरंत बाद ही नील का सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाया जाने लगा।

इसे भी पढ़े:- PICS: नील नितिन मुकेश ने गुपचुप की सगाई

तस्वीर के साथ अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नील ने कहा, "यह कहने की जरूरत नहीं कि हम उन लोगों पर हंस रहे हैं, जो मजाकिया बनने के लिए इतनी कोशिश कर रहे हैं। मुझे यकीन है कि आप लोग भी हंसी की भावना के साथ यही कामना करते होंगे।" यह पहली बार नहीं है, जब नील सोशल मीडिया पर निशाना बने हैं। पहले भी नाम और अभिनय कौशल को लेकर उन्हें निशाना बनाया जा चुका है।

इनकी सगाई का आयोजन जुहू में स्थित एक फाइव स्टार होटल में किया गया था। इसमें नील और रुक्मिणी के परिवार के सदस्य और कुच करीबी दोस्त ही शामिल किए गए थे।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement