Thursday, March 28, 2024
Advertisement

Bigg Boss 10: सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स को लेकर नवीन ने किया ये खुलासा

हाल ही में ‘बिग बॉस’ से नवीन प्रकाश बाहर हो गए हैं। घर से निकलने के बाद उन्होंने शो के बारे में कई बातें की हैं। उनका मानना है कि...

India TV Entertainment Desk India TV Entertainment Desk
Published on: November 14, 2016 19:06 IST
navin- India TV Hindi
navin

मुंबई: बॉलीवुड के दंबग सलमान खान के होस्ट वाला रियलिटी शो बिग बॉस 10 हर बार की तरह इस बार भी दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। शो मे इस बार सेलेब्रिटी के साथ आम लोग भी प्रतिभागी के रूप में नजर आ रहे हैं। हाल ही में ‘बिग बॉस’ से नवीन प्रकाश बाहर हो गए हैं। घर से निकलने के बाद उन्होंने शो के बारे में कई बातें की हैं। उनका मानना है कि आम आदमी की अपेक्षा सेलिब्रिटीज को उनकी लोकप्रियता के कारण अधिक वोट मिलते हैं।

इसे भी पढ़े:-

नवीन ने बताया, “सेलिब्रिटीज के पास उनके प्रशंसकों के अलावा अन्य लोग भी वोट करने के लिए होते हैं। हम आम आदमी हैं इसलिए दर्शक हमें बहुत मुश्किल से पहचानते हैं और हमें वोट भी नहीं के बराबर मिलते हैं। हम शो के फॉर्मेट या चैनल या फिर दर्शकों पर सवाल नहीं खड़े कर सकते। ‘बिग बॉस’ ऐसा ही है।“

उन्होंने आगे कहा, ”एक आम आदमी के रूप में आपको अपनी मौजूदगी दर्ज करवानी पड़ती है, मैंने अपने तरीके से इसे किया। मैं शो के शुरुआत से ही काफी सक्रिय था। एक प्रतियोगी के तौर पर मुझे सेलिब्रिटीज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना था।“

सेलिब्रिटिज के साथ ‘बिग बॉस’ के घर में रहने पर नवीन का कहना है कि उनका अनुभव सेलिब्रिटीज के साथ बहुत अच्छा नहीं रहा है। नवीन मानते हैं कि इस सीजन में गौरव चोपड़ा के जीतने की संभावना है।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement