Friday, April 19, 2024
Advertisement

अब ये अभिनेत्री भी तोड़ने जा रही हैं 7 साल की शादी

पिछले साल की शुरुआत से ही फिल्मी हस्तियों के एक दूसरे से अलग होने की खबरें मीडिया में छाई हुई थीं। अब 2017 की भी ऐसी ही शुरुआत होती नजर आ रही है। इस साल के शुरु होते ही एक और फिल्मी जोड़ा एक दूसरे से अलग होने जा रहा है।

India TV Entertainment Desk India TV Entertainment Desk
Updated on: January 02, 2017 19:34 IST
Nandita Das- India TV Hindi
Nandita Das

मुंबई: पिछले साल की शुरुआत से ही फिल्मी हस्तियों के एक दूसरे से अलग होने की खबरें मीडिया में छाई हुई थीं। ऐसी खबरों के कारण इन सितारों के फैंस काफी दुखी भी हुए। अब 2017 की भी ऐसी ही शुरुआत होती नजर आ रही है। इस साल के शुरु होते ही एक और फिल्मी जोड़ा एक दूसरे से अलग होने जा रहा है। हाल ही में खबर आई है कि अभिनेत्री नंदिता दास और उनके पति सुबोध मस्कारा ने शादी के 7 साल बाद अलग होने का फैसला किया है। सुबोध एक उद्यमी और अभिनेता हैं। इन दोनों का एक 6 साल का एक बेटा विहान भी है।

इसे भी पढ़े:-

नंदिता ने एक बयान में कहा, “शादी के 7 साल बाद सुबोध और मैंने मैत्रीपूर्ण तरीके से अलग होने का फैसला किया। हमारा बेटा हमारी पहली प्राथमिकता है। यह सच है कि अलग होना कभी भी आसान नहीं होता, तब और भी जब आपका कोई बच्चा हो। लेकिन मुझे खुशी है कि हम मैत्रीपूर्ण तरीके से अलग हुए।“

उन्होंने कहा, “हमारे लिए हमारा बेटा हमारी मुख्य चिंता है और हम उसकी भलाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और मुझे उम्मीद है इस समय हमारी निजता का सम्मान किया जाएगा।“

नंदिता ने पहली बार 2002 में सौम्य सेन से शादी की थी। दोनों का 2007 में तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने 2010 में सुबोध से शादी की। हालांकि इन दोनों का रिश्ता भी लंबा नहीं चल सका और अब इन्होंने अलग होने का फैसला कर लिया।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement