Tuesday, April 23, 2024
Advertisement

'बरेली की बर्फी' के लिए तैयार कृति सेनन

कृति सेनन पिछेल काफी वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'राब्ता' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। इसके अलावा फिल्म 'बरेली की बर्फी' की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार कृति को निर्देशक अश्विनी अय्यर की ओर से उत्साहजनक संदेश मिला है।

India TV Entertainment Desk India TV Entertainment Desk
Published on: October 04, 2016 13:22 IST
kriti- India TV Hindi
kriti

मुंबई: अभिनेत्री कृति सेनन पिछेल काफी वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'राब्ता' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। इसके अलावा फिल्म 'बरेली की बर्फी' की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार कृति को निर्देशक अश्विनी अय्यर की ओर से उत्साहजनक संदेश मिला है। फिल्म में उनके साथ अभिनेता आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़े:-

कृति ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, "अगले 45 दिनों के लिए मेरे साथी। लखनऊ के लिए रवाना। प्यारे संदेश के लिए अश्विनी आपका धन्यवाद।" उन्होंने 'बरेली की बर्फी' की तय पटकथा का प्रारूप भी तिवारी के संदेश के साथ पोस्ट किया। तिवारी ने नील 'बट्टे सन्नाटा' जैसी सराही गई फिल्म का निर्देशन किया था।

निर्देशक ने संदेश में लिखा, "प्रिय कीर्ति इस कहानी के साथ धूम मचाएं और इसके बनने की प्रक्रिया का आनंद ले। चलो साथ में मिलकर धूम मचाते हैं और आशा करता हूं कि आपको मेरे साथ काम करने में मजा आएगा।"

उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में आयुष्मान प्रिंटिंग प्रेस के मालिक, कीर्ति आजाद ख्याल वाली लड़की और राजकुमार राव लेखक की भूमिका में हैं। फिल्म जंगली पिक्चर्स और बीआर स्टूडियोज द्वारा निर्मित किया जा रहा है।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement