Thursday, April 25, 2024
Advertisement

सुनील ग्रोवर संग झगड़े पर बोले कपिल शर्मा, 5 साल में पहली बार चिल्लाया

कपिल शर्मा और उनके साथी कलाकार सुनील ग्रोवर के बीच झगड़े की कपिल शर्मा और उनके साथी कलाकार सुनील ग्रोवर के बीच झगड़े की खबरें इन दिनों खूब सुर्खियों में छाई हुई हैं। हालांकि अब कपिल ने इन...

India TV Entertainment Desk India TV Entertainment Desk
Updated on: March 20, 2017 15:03 IST
sunil kapil- India TV Hindi
sunil kapil

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता और स्टैंड-अप कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनके साथी कलाकार सुनील ग्रोवर के बीच झगड़े की कपिल शर्मा और उनके साथी कलाकार सुनील ग्रोवर के बीच झगड़े की खबरें इन दिनों खूब सुर्खियों में छाई हुई हैं। हालांकि अब कपिल ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि वह एक कलाकार के तौर पर वह सुनील ग्रोवर को प्यार करते हैं और उन्हें अपने बड़े भाई की तरह मानते हैं।

‘द कपिल शर्मा शो’ के प्रस्तोता कपिल शर्मा ने विमान में सुनील ग्रोवर के साथ यात्रा करते वक्त दोनों के बीच हुए झगड़े की अफवाहों को सोशल मीडिया फेसबुक पर खारिज किया है। उन्होंने लिखा, “मैं अच्छा समय गुजार रहा था कि अचानक मैंने अपने और सुनील के बीच झगड़े से संबंधित एक खबर सुनी। पता नहीं यह खबर कहां से आई और इसके पीछे लोगों की क्या नीयत है। यदि मैंने विमान में उनसे झगड़ा किया, तो इसे किसने देखा और किसने आपको बताया...क्या वह भरासेमंद है।“

कपिल ने लिखा, “कुछ लोगों को इस प्रकार की बातों में मजा आता है। हम एक साथ खाना खाते हैं, साथ में यात्रा करते हैं। मैं साल में एक बार अपने भाई से मिलता हूं और लगभग रोज ही अपनी टीम के साथ, विशेष तौर पर सुनील के साथ समय गुजारता हूं....मैं उसे प्यार करता हूं... और उसका सम्मान करता हूं।“

sunil kapil

sunil kapil

हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि सुनील के साथ उनकी कहासुनी हो गई थी, साथ ही कहा कि वह लोग आम इंसानों की तरह ही लड़े थे और अब दोनों के बीच सबकुछ ठीक है। उन्होंने लिखा, “हां..मेरी उनसे कहासुनी हो गई थी। लेकिन क्या हम सामान्य लोग नहीं हैं? मैं 5 साल में पहली बार उनके ऊपर चिल्लाया.....इतना तो चलता है, भाई हम लोगों ने बैठकर बात की, कि क्या समस्या है। मैं उनसे एक कलाकार और एक इंसान के तौर पर प्यार करता हूं। वह मेरे बड़े भाई की तरह हैं।“ उन्होंने लिखा, “यह हमारा आपसी मामला है...हम इसे निबटा लेंगे....ज्यादा मजे मत लिया करो।“

वैसे इससे पहले सुनील और कपिल के बीच किसी मनमुटाव के कारण सुनील ने उनका शो छोड़ दिया था, लेकिन बाद में दोनों के बीच सब ठीक हो गया और फिर दोनों ने साथ मिलकर दर्शकों का मनोरंजन करना शुरु कर दिया।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement