Thursday, March 28, 2024
Advertisement

नाराज हैं करण जौहर की लकी चार्म काजोल, ADHM को होगी मुश्किल?

करण जौहर की लकी चार्म काजोल इन दिनों उनसे नाराज हैं। कम से कम बॉलीवुड में उड़ रही खबरें तो यही कहती हैं। अजय देवगन-कमाल राशिद खान-करण जौहर विवाद की वजह से काजोल करण जौहर से काफी खफा हैं।

IndiaTV Hindi Desk IndiaTV Hindi Desk
Published on: September 10, 2016 19:12 IST
करण जौहर, काजोल और अजय...- India TV Hindi
करण जौहर, काजोल और अजय देवगन।

मुंबई: करण जौहर की लकी चार्म काजोल इन दिनों उनसे नाराज हैं। कम से कम बॉलीवुड में उड़ रही खबरें तो यही कहती हैं। अजय देवगन-कमाल राशिद खान-करण जौहर विवाद की वजह से काजोल करण जौहर से खफा हैं और कई लोगों को लग रहा है कि उनकी यह नाराजगी कहीं करण की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ को ले न डूबे। बात दरअसल यह है कि करण जौहर अपने निर्देशन में बनी फिल्मों में काजोल को एक झलक के लिए ही सही लेकिन दिखाते रहे हैं।

इनहें भी पढ़े:-

इस बार करण की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में एक तो काजोल हैं नहीं, ऊपर से यह फिल्म और अजय देवगन की ‘शिवाय’ एक ही दिन रिलीज होने वाली है। इसके अलावा केआरके प्रकरण ने आग में घी डालने का काम किया है। यही वजह है कि काजोल कभी अपने खास दोस्त रहे करण से खफा हैं और जब लकी चार्म ही खफा हो तो किसी की लक पर भी खराब असर पड़ सकता है।

काजोल ने करण की निर्देशक के रूप में पहली फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' में काम किया था। इसके बाद वह करण के निर्देशन में बनी हर फिल्म में नजर आईं। 'कुछ कुछ होता है' से शुरू हुआ यह सिलसिला 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' तक चला, लेकिन 'ऐ दिल है मुश्किल' में काजोल का कोई कैमियो नहीं है। खास बात यह रही कि काजोल करण की जिस फिल्म में नजर आईं, उसी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए। इसीलिए कई लोगों को लग रहा है कि अपनी लकी चार्म काजोल की नराजगी कहीं करण जौहर को भारी न पड़ जाए!

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement