Thursday, April 25, 2024
Advertisement

Happy B’day: 7 महीने की प्रेग्नेंट जूही चावला ने किया था कुछ ऐसा, जानकर रह जाएंगे दंग

जूही चावला ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों को खूब लुभाया है। उन्होंने अपने किरदारों से दर्शकों को हंसाया भी है और रुलाया भी। जूही को इंडस्ट्री में एक चुलबुली लड़की के तौर पर देखा जाता है। आज वह अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: November 13, 2017 13:26 IST
juhi- India TV Hindi
juhi

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों को खूब लुभाया है। उन्होंने अब तक के अपने फिल्मी करियर में हर तरह की भूमिकाओं को बखूबी पर्दे पर उतारा है। जूही ने अपने किरदारों से दर्शकों को हंसाया भी है और रुलाया भी। आज वह अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके इस दिन के मौके पर हम उनसे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में चर्चा करने जा रहे हैं। जूही अपनी फिल्मों और करियर को लेकर बेहद जुनूनी हैं। उन्होंने कई बार अपनी इस दीवानगी को साबित भी किया है। इस तरह के उदाहरण के तौर पर उनकी फिल्म 'झंकार बीट्स'  को लिया जा सकता है। फिल्मकार सुजोय घोष के निर्देशन में इस फिल्म के दौरान उन्होंने लोगों को काफी हैरान कर दिया था।

दरअसल इस फिल्म में जूही ने एक प्रेग्नेंट महिला का किरदार निभाया था। लेकिन शायद ही कोई इस बात को जानता होगा कि फिल्म में प्रेग्नेंट दिखने वालीं जूही उस समय असल जिंदगी में भी 7 महीने की प्रेग्नेंट थीं। उनकी यह फिल्म जून 2003 में पर्दे पर रिलीज हुई और उन्होंने 21 जुलाई 2003 को अपने बच्चे अर्जुन को जन्म दिया। इस फिल्म में ऐसा पहली बार नहीं था जब जूही को कुछ ऐसा करते हुए देखा गया था। इससे पहले उन्होंने अपनी पहली प्रेंग्नेंसी के दौरान अमेरिका में एक स्टेज के लिए प्रस्ताव को स्वीकर किया था। उन्होंने फरवरी 2001 में बेटी जाहन्वी को जन्म दिया।

गौरतलब है कि जूही ने वर्ष 1995 में बिजनेसमैन जय मेहती से शादी की थी। 13 नवंबर 1967 को अबांला में जन्मी जूही चावला ने अपनी जादुई मुस्कान और दिलकश अंदाज से सभी को अपना दीवाना बनाया है। उन्होंने 1984 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया था। जूही को फिल्म 'कयामत से कयामत तक' के कारण इंडस्ट्री में एक खास पहचान हासिल हुई। इस फिल्म में वह आमिर खान के साथ रोमांस करती हुई दिखाई दी थीं। अपने तीन दशक लंबे फिल्मी करियर में उन्होंने जूही ने हिन्दी के अलावा पंजाबी, मल्यालम, कन्नड़, तमिल, तेलगु और बंगाली भाषाओं में भी फिल्में की हैं।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement