Sunday, May 05, 2024
Advertisement

‘ढिशूम’ में परिणीति के डांस पर जैकलिन ने कही ये बात

जैकलिन फर्नांडिज इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ढिशूम' के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। फिल्म में उनके अलावा परिणीति चोपड़ा भी नजर आ रही हैं। लेकिन वह इसमें मेहमान की भूमिका निभाती हुई ही दिखेंगी।

India TV Entertainment Desk India TV Entertainment Desk
Updated on: July 27, 2016 7:46 IST
pari- India TV Hindi
pari

मुंबई: बॉलीवुड अदाकारा जैकलिन फर्नांडिज इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ढिशूम' के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। फिल्म में उनके अलावा परिणीति चोपड़ा भी नजर आ रही हैं। लेकिन वह इसमें मेहमान की भूमिका निभाती हुई ही दिखेंगी। फिल्म में उनका एक आइटम सॉन्ग 'जानेमन आह' भी है जिसे दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने में परी का हॉट अंदाज भी दिखाई दे रहा है। परिणीति के इस गाने को लेकर जैकलिन का कहना है कि 'ढिशूम' में परिणीति के डांस ने इस फिल्म में ग्लैमर के तड़के का काम किया है। फिल्म में 'जानेमन आह' गाने पर परिणीति के डांस के बारे में पूछे जाने पर जैकलिन ने यह बयान दिया।

इसे भी पढ़े:-

जैकलिन ने कहा, "मुझे गाना काफी पसंद आया। मुझे लगता है कि वह काफी बेहतरीन लग रहीं थी। इस गाने के लिए वह सबसे बेहतर चयन थीं। उन्हें शामिल करना काफी अच्छा रहा।" उन्होंने कहा, "परिणीति ने इतने अच्छे तरीके से डांस किया और वह काफी अच्छी लग रही थीं। उन्होंने इस फिल्म में ग्लैमर का तड़का लगाया है और मैं खुश हूं कि वह इस फिल्म का हिस्सा हैं।"

श्रीलंकाई सुंदरी जैकलिन का मानना है कि बॉलीवुड में अभिनेत्रियों के लिए चीजें बदल रही हैं। जैकलिन ने कहा, "निश्चित तौर पर बॉलीवुड में अभिनेत्रियों के लिए चीजें बदल रही हैं। लेखक काफी रोमांचक पटकथाएं लेकर आ रहे हैं।"

रोहित धवन निर्देशन में बनी फिल्म 'ढिशूम' में जैकलिन के अलावा वरुण धवन और जॉन अब्राहम भी मुख्य किरादरों में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement