Thursday, April 25, 2024
Advertisement

'जब हैरी मेट सेजल' के गाने में दिखा शाहरुख-अनुष्का का 'Butterfly' अंदाज

शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। कुछ वक्त पहले रिलीज किए गए फिल्म के मिनी ट्रेलर्स ने दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता कई गुना ज्यादा बढ़ा दी है। वहीं फिल्म के गानों को भी खूब पसंद...

India TV Entertainment Desk Edited by: India TV Entertainment Desk
Updated on: July 14, 2017 12:21 IST
shah- India TV Hindi
shah

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। कुछ वक्त पहले रिलीज किए गए फिल्म के मिनी ट्रेलर्स ने दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता कई गुना ज्यादा बढ़ा दी है। वहीं फिल्म के गानों को भी खूब पसंद किया जा रहा है। अब इसका एक गाना 'बटरफ्लाई..' भी रिलीज कर दिया है। इसे गाने को पंजाबी झलक के साथ पंजाब में रिलीज किया है। 'बटरफ्लाई..' गाने में शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा अपने पंजाबी अवतार में दिल खोल कर नाचते हुए नजर आ रहे हैं।

दोनों कलाकारों का 'बटरफ्लाई..' में अवतार फिल्म के मिनी ट्रेल्स, गीत 'राधा', 'बीच बीच में' और 'सफर' से हटके और विपरीत अंदाज में पेश किया गया है। 'बटरफ्लाई' गाने में हैरी और सेजल ट्रैक्टर पर सवारी करते और शेड के ऊपर नाचते नजर आ रहे हैं। इस गाने का संगीत प्रीतम ने तैयार किया है और अमन त्रिखा, नूरां बहनों, देव नेगी और सुनिधि चौहान ने गाया है।

फिल्म में शाहरुख पंजाबी युवक की भूमिका में हैं, जो काम के लिए कनाडा जाता है। फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली हैं। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित 'जब हैरी मेट सेजल' 4 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। (IIFA 2017: किसे किया गया नॉमिनेट, देखें पूरी लिस्ट)

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement