Thursday, April 25, 2024
Advertisement

‘जब हैरी मेट सेजल’ के मिनी ट्रेलर में शाहरुख ने खुद को बताया चीप

शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख एक बार फिर अनुष्का शर्मा के साथ दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का एक मिनी ट्रेलर भी रिलीज किया जा चुका

India TV Entertainment Desk India TV Entertainment Desk
Updated on: June 19, 2017 8:48 IST
sejal- India TV Hindi
sejal

नई दिल्ली: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख एक बार फिर अनुष्का शर्मा के साथ दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का एक मिनी ट्रेलर भी रिलीज किया जा चुका है। यह रविवार को भारत और पाकिस्तान के मैच के दौरान रिलीज किया गया है। फिल्म में शाहरुख एक पंजाबी लड़के हरिंदर सिंह नेहरा उर्फ हैरी का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं अनुष्का को इसमें एक गुजराती लड़की सेजल की भूमिका में देखा जाएगा। ट्रेलर में शाहरुख, अनुष्का को अपनी कमियों के बारे में बताते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन अनुष्का उन्हें बिल्कुल नहीं समझ पा रही हैं। इस ट्रेलर को "खराब कैरेक्टर मिनी ट्रेलर 1" टाइटल दिया गया है।

शाहरुख ने खुद सोशल मीडिया पर इस ट्रेलर को अपने फैंस के साथ शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "सेजल, मैंने तो पहले से ही बताया था कि मैं थोड़ा सा चीप हूं! और कल कुछ और बताता हूं।" ट्रेलर में ही अनुष्का का गुजराती अंदाज दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने अपने बेलचाल में काफी शानदार गुजराती एक्सेंट का इस्तेमाल किया है। बता दें कि कुछ वक्त पहले ही इस फिल्म का नाम 'जब हैरी मेट सेजल' फाइनल किया गया था।

गौरतलब है कि इस फिल्म में अनुष्का और शाहरुख की जोड़ी तीसरी बार दर्शकों के सामने पेश की जा रही है। इससे पहले इन दोनों को ‘रब ने बना दी जोड़ी’ और ‘जब तक जान’ में भी साथ देखा जा चुका है। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित 'जब हेरी मेट सेजल' 4 अगस्त, 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement