Friday, March 29, 2024
Advertisement

नहीं रहीं इशिमां, 'ये है मोहब्बतें' से हो गई इशिता की विदाई, देखिए आखिरी वीडियो

वीडियो इशिता की मौत का है। यानी दिव्यांका की सीरियल में मौत हो जाएगी यह बात तो तय है।

Jyoti Jaiswal Edited by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal
Updated on: December 14, 2017 23:16 IST
ishita bhalla ishi maa yeh hai mohabbatein - India TV Hindi
ishita bhalla ishi maa yeh hai mohabbatein

नई दिल्ली: मशहूर टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी अपना 33वां जन्मदिन मनाने के लिए ‘ये है मोहब्बतें’ से छुट्टी लेकर थाईलैंड गई हैं। लेकिन लगता है दिव्यांका की ये है मोहब्बतें से हमेशा के लिए छुट्टी हो गई है। कई दिनों से खबरें आ रही थीं कि दिव्यांका यह सीरियल छोड़ सकती हैं। कभी उनकी प्रेगनेंसी की खबरें आईं तो कभी कुछ और। हालांकि दिव्यांका ने प्रेगनेंसी की खबरों को फेक बताया था। लेकिन अब दिव्यांका की ऑनस्क्रीन बेटी रूही यानी अदिति भाटिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो इशिता की मौत का है। यानी दिव्यांका की सीरियल में मौत हो जाएगी यह बात तो तय है।

यहां देखिए वीडियो-

आने वाले एपिसोड में पीहू की किडनैपिग का सीन दिखाया जाएगा। पीहू को बचाने के इशिता को अपनी जान गंवानी पड़ेगी। वीडियो में इशिता को दुल्हन की तरह सजाया गया है, और उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है। वीडियो में रमन भल्ला समेत सभी सदस्य रोते हुए दिखाई दे रहे हैं।​ दिव्यांका ने भी डेथ सीक्वेंस शूट करने से पहले की तस्वीर शेयर  की है।

गुरुवार को दिव्यांका का 33वां जन्मदिन है और वो अपने हस्बैंड विवेक दहिया के साथ थाईलैंड में जन्मदिन मना रही हैं। उनके को-स्टार उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। ऑनस्क्रीन बेटी रूही यानी अदिति ने इस अंदाज में उन्हें जन्मदिन विश किया।​

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement