Friday, April 19, 2024
Advertisement

विनोद खन्ना को कैंसर होने की खबर आया अस्पताल का बयान

अभिनेता विनोद खन्ना इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि डिहाइड्रेशन की वजह से 31 माईच को उन्हें मुंबई के सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

India TV Entertainment Desk India TV Entertainment Desk
Updated on: April 08, 2017 10:22 IST
विनोद जी- India TV Hindi
Image Source : PTI विनोद जी

मुंबई: अभिनेता विनोद खन्ना इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि डिहाइड्रेशन की वजह से 31 माईच को उन्हें मुंबई के सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अभिनेता विनोद खन्ना की बहुत कमजोर दिखने वाली तस्वीर वायरल होने के बाद कहा जा रहा है कि विनोद कैंसर से पीड़ित हैं। लेकिन इस पर अस्पताल प्रशासन ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा, वह 70 साल के हैं और उन्हें पानी की अत्यंत कमी हो गई है। उन्हें इसके चलते भर्ती कराया गया और हम उनका पानी की कमी होने के लिए इलाज कर रहे हैं। यहां भर्ती कराये जाने से पहले यदि उन्हें कुछ और बीमारी है तो हमें इसकी जानकारी नहीं है।

उन्होंने कहा, हम अधिक कुछ नहीं कह सकते क्योंकि परिवार ने निजता का अनुरोध किया है। इसके बारे में बात करना उचित नहीं है।

अधिकारी ने कहा कि खन्ना पर इलाज का सकारात्मक प्रभाव हो रहा है।

अधिकारी ने कहा, उनकी स्थिति स्थिर है। उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। उन पर इलाज का असर हो रहा है। चिंता की कोई बात नहीं है।

खन्ना ने अभिनय की शुरूआज 1968 में फिल्म मन का मीत से की। उन्होंने इसके साथ ही उन्हें मेरे अपने, मेरा गांव मेरा देश, इम्तिहान, इनकार अमर अकबर एंथनी, लहु के दो रंग, कुरबानी, दयावान और जुर्म जैसी फिल्मों में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है। वह आखिरी बार 2015 में शाहरूख खान अभिनीत फिल्म दिलवाले में नजर आये थे।

इसे भी पढ़ें:

 

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement