Saturday, April 20, 2024
Advertisement

Happy B’day: सनी देओल की मिमिक्री करने में भी माहिर हैं हनी सिंह

यो यो हनी सिंह बुधवार को अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। युवाओं में हनी सिहं को लेकर काफी क्रेज हैं। उनके फैंस न सिर्फ उनके गाने और रैप गुनगुनाते हैं बल्कि उनका स्टाइल और लुक भी काफी कॉफी करते हैं। यूं तो हनी सिंह...

India TV Entertainment Desk India TV Entertainment Desk
Updated on: March 15, 2017 12:36 IST
honey singh- India TV Hindi
honey singh

मुंबई: इंडस्ट्री के लोकप्रिय सिंगर यो यो हनी सिंह बुधवार को अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। युवाओं में हनी सिहं को लेकर काफी क्रेज हैं। उनके फैंस न सिर्फ उनके गाने और रैप गुनगुनाते हैं बल्कि उनका स्टाइल और लुक भी काफी कॉफी करते हैं। यूं तो हनी सिंह आजकल काफी कम नजर आते हैं, लेकिन वह अपने प्रशंसकों के साथ अभी भी जुड़े हुए हैं। उनके कई प्रशंसक उन्हें उनके गानों के कवर वर्जन भेजते हैं और हनी वह देखकर बहुत खुश रहते हैं। हनी के करीबी सूत्र ने बताया कि रैपर हनी अपने प्रशंसकों से इतना प्यार पाकर बहुत खुश हैं। वह अपने प्रशंसकों का उनके लिए प्यार को देखकर हैरान हो जाते हैं और उन्हें दिल से शुक्रिया अदा करते हैं।

हनी सिंह ने कई सुपरहिट गाने दिए हैं, जैसे 'ब्लू आइज' (2013), 'मैं शराबी' (2015), 'लुंगी डांस' (2013), 'पार्टी इन माय माइंड' (2013), 'धीरे धीरे' (2014), 'आओ राजा' (2015), 'वन बोतल डाउन' (2015)। लेकिन लोगों को सबसे ज्यादा पसंद है उनका गाना 'आज ब्लू है पानी पानी' जो साल 2014 की फिल्म 'यारियां' से है। यह गाना तब भी सुपरहिट था और आज भी सुपरहिट है। कोई भी पार्टी इस गाने के बिना आज भी अधूरी रहती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हनी सिंह मिमिक्री करने में भी काफी माहिर हैं। उनके इस टैलेंट को उनकी फिल्मों में भी देखा जा चुका है। जिनमें वह सनी देओल के स्टाइल में बोलते हुए नजर आ रहे थे।

हनी के करीबी सूत्र ने बताया, "लोगों को हनी का गाना 'आज ब्लू है पानी पानी' बेहद पसंद है। सोशल मीडिया पर उनके फैन्स उन्हें इस गाने के कवर वर्जन भेजते रहते हैं।" वैसे तो हनी सिंह ने अपने फैंस का खूब प्यार हासिल किया है, लेकिन उनके बारे में कई बातें ऐसी हैं, जिनसे शायद उनके फैंस भी रूबरू नहीं हुए हैं। आज उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर हम आपके सामने पेश करने जा रहे हैं हनी सिंह से जुड़ी कुछ बातें और उनके सुपरहिट गाने।

अगली स्लाइड में जाने हनी सिंह कुछ रोचक बातें:-

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement