Friday, April 19, 2024
Advertisement

परिणीति का गाना सुनकर 'गोलमाल' टीम को आ गई नींद

अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा की तरह अब अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा भी सिंगिंग में हाथ आजमा रही हैं। परिणीति ने अपने आने वाली फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदु’ का एक गाना अपनी आवाज में गाया है।

India TV Entertainment Desk India TV Entertainment Desk
Updated on: March 28, 2017 18:07 IST
परी- India TV Hindi
परी

मुंबई: अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा की तरह अब अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा भी सिंगिंग में हाथ आजमा रही हैं। परिणीति ने अपने आने वाली फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदु’ का एक गाना अपनी आवाज में गाया है।

परिणीती चोपड़ा ने भी सिंगिंग में अपने हाथ आजमाए है। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदु' के लिए अपनी आवाज़ में गाना गया है।

परिणीती का गाना ‘माना के हम यार नही’  आज ही रिलीज हुआ है। सुबह से ही परिणीति इंटरनेट पर ट्रेंड कर रही हैं। हर कोई परिणीति की आवाज का दीवाना हो गया है।

लेकिन परिणीति ने जब गोलमाल टीम को अपना यह गाना सुनाया तो पूरी टीम को नींद आ गई। अजी ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि खुद अजय देवगन कह रह हैं।

अजय ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि परिणीति का गाना सुनकर हम सबको नींद आ गई, लेकिन परी अपना गाना बार-बार सुन रही है। यह दसवीं बार है जब वो अपना गाना सुन रही है।

इस तस्वीर में अजय देवगन के अलावा फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी, अभिनेता नील नितिन मुकेश, जॉनी लीवर, कुणाल खेमू, अरशद वारसी और श्रेयस तलपड़े सोते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं परिणीति फोन में अपना गाना सुनती दिख रही हैं।

हालांकि यह महज मजाक था जो अजय देवगन और गोलमाल की पूरी टीम परिणीति के साथ कर रही है। आपको बता दें परिणीति इस बार करीना की जगह गोलमान का हिस्सा हैं। फिल्म में तब्बू भी हैं। लंबे समय बाद तब्बू कॉमेडी फिल्म से वापसी कर रही हैं। गोलमाल की टीम में इस बार जॉनी लीवर भी हैं। 

यहां सुनिये परिणीति की आवाज में मेरी प्यारी बिंदु का यह गाना

ये भी पढ़ें: 

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement