Tuesday, April 23, 2024
Advertisement

इस शहीद की कहानी को पर्दे पर उतारते नजर आएंगे पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल

गिप्पी ग्रेवाल ने जितना अपनी आवाज का जादू चलाया है उतना ही फैंस उनकी अदाकारी को भी पसंद कर रहे हैं। उन्हें पिछले दिनों कई फिल्मों में बखूबी अपने किरदारों को पर्दे पर उतारते हुए देखा जा चुका है। इस बार वह एक बायोपिक में नजर आने वाले हैं।

India TV Entertainment Desk Edited by: India TV Entertainment Desk
Published on: December 18, 2017 7:28 IST
gippy- India TV Hindi
gippy

पटना: पंजाबी फिल्मों के जाने माने सिंगर और अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल ने जितना अपनी आवाज का जादू चलाया है उतना ही फैंस उनकी अदाकारी को भी पसंद कर रहे हैं। उन्हें पिछले दिनों कई फिल्मों में बखूबी अपने किरदारों को पर्दे पर उतारते हुए देखा जा चुका है। इस बार वह एक बायोपिक में नजर आने वाले हैं। दरअसल अब मरणोपरांत सर्वोच्च सैनिक सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित सूबेदार जोगिंदर सिंह की शौर्य गाथा बड़े पर्दे पर नजर आएगी। इस फिल्म में गिप्पी ग्रेवाल को जोगिंदर सिंह की भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा।

सागा म्यूजिक एवं सेवेन कलर्स मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में गिप्पी ग्रेवाल के अलावा अदिति शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। सिमरजित सिंह ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। शुक्रवार को फिल्म का 'फस्र्ट लुक' जारी किया गया। सूबेदार जोगिंदर सिंह, ब्रिटिश इंडिया और आजाद भारत की सेना में अपनी सेवा दी थी। उन्होंने जितनी भूमिका देश के स्वतंत्रता के आंदोलन में निभाई, उतनी ही आजादी के बाद भी देश की रक्षा के लिए। वे शहीद होने से पूर्व 1962 में चीन के साथ हुई लड़ाई बहादुरी से लड़े।

अभूतपूर्व शौर्य के लिए भारत सरकार ने उन्हें मरणोपरांत राष्ट्र के सर्वोच्च सैनिक सम्मान परमवीर चक्र से नवाजा। उनका जन्म 26, सितंबर 1921 को पंजाब के फरीदकोट में हुआ था। इसी घटना पर आधारित एक जाबाज वीर की कहानी में सूबेदार जोगिंदर सिंह के किरदार के लिए गिप्पी ग्रेवाल ने काफी मेहनत की है। गिप्पी ग्रेवाल ने कहा कि कहानी को जीवंत बनाने के लिए उन्होंने पहाड़ की दुर्गम चोटियों पर भी शूटिंग की और शूट के दौरान पहाड़ पर फिसलने से घायल भी हो गए थे।

उन्होंने इस फिल्म में खुद को सूबेदार जैसा दिखने के लिए शारीरिक तौर पर भी खूब मेहनत की। ग्रेवाल का कहना है कि इस फिल्म में ज्यादातर स्टंट्स उन्होंने खुद किए। फिल्म के पीआरओ रंजन सिन्हा ने फस्र्ट लुक जारी होने के बाद यहां बताया कि इस बहादुर सैनिक के चरित्र चित्रण पर बन रही फिल्म की शूटिंग खूबसूरत और खतरनाक जगहों कारगिल और द्रास, राजस्थान एवं असम में हुई है। इस फिल्म के मुख्य भाग की शूटिंग 14,000 फीट की ऊंचाई पर किया गया। यह फिल्म अगले साल अप्रैल में रिलीज होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement