Friday, April 26, 2024
Advertisement

अमिताभ बच्चन को पेंसिल की नोक पर उकेरा

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के यूं तो दुनियाभर में असंख्य प्रशंसक हैं, लेकिन सूक्ष्मकला में निपुण सचिन सांघे ने कुछ ऐसा कर दिखाया है, जो एक आम प्रशंसक के बस की बात नहीं

IANS IANS
Updated on: August 24, 2015 18:46 IST
अमिताभ बच्चन को...- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन को पेंसिल की नोक पर उकेरा

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के यूं तो दुनियाभर में असंख्य प्रशंसक हैं, लेकिन सूक्ष्मकला में निपुण सचिन सांघे ने कुछ ऐसा कर दिखाया है, जो एक आम प्रशंसक के बस की बात नहीं है। उन्होंने पेंसिल की नोक पर अमिताभ का चेहरा उकेरा है। अमिताभ भी यह देख हैरान हैं। सचिन की इस अनोखी प्रतिमा के पीछे उनकी आठ घंटों की अथक मेहनत और समर्पण छिपा है।

सचिन चॉक पर भी कृतियां उकेरते हैं। उन्होंने अपनी पेंसिल प्रतिमा की एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, "प्रिय सर, आपके लिए पेंसिल की नोक पर उकेरी एक चित्र प्रतिमा। आठ घंटे की मेहनत! उम्मीद है आपको पसंद आएगी।"

अमिताभ (72) ने सचिन को इस 'अद्भुत' काम के लिए शुक्रिया कहा।  अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा, 'यह अद्भुत है! आपका बहुत बहुत शुक्रिया।"

big B

बिग बी जल्द ही फिल्म 'वजीर' में नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement