Thursday, March 28, 2024
Advertisement

Video: दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना के निधन पर बॉलीवुड हस्तियों ने जताया शोक

अभिनेता विनोद खन्ना का आज मुंबई के हरकिशन अस्पताल में निधन हो गया। 70 साल के विनोद खन्ना कैंसर से पीड़ित थे।

India TV Entertainment Desk India TV Entertainment Desk
Updated on: April 27, 2017 15:20 IST
vinod- India TV Hindi
Image Source : PTI vinod

मुंबई: अभिनेता विनोद खन्ना का आज मुंबई के हरकिशन अस्पताल में निधन हो गया। 70 साल के विनोद खन्ना कैंसर से पीड़ित थे। विनोद खन्ना का जन्म पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। पार्टीशन के बाद विनोद खन्ना का परिवार मुंबई आ गया।

 हाल ही में उनकी एक तस्वीर भी वायरल हुई थी, जिसमें वे बेहद कमजोर नजर आ रहे थे। खन्ना को बीते 31 मार्च को मुंबई स्थित सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले साल फरवरी में विनोद खन्ना ने खुद कबूल किया था कि वो आंत के कैंसर से लड़ रहे हैं।

विनोद खन्ना अभिनेता होने के साथ-साथ गुरदासपुर से बीजेपी सांसद भी हैं। अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे विनोद ने 2016 में इस बात का खुलासा किया था वो साल 2010 से कैंसर से लड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि बेटी श्रद्धा को सदमे से बचाने और उसकी पढ़ाई बाधित होने से रोकने के लिए उन्होंने यह बात अपने परिवार से भी छिपाई। सिर्फ पत्नी कविता ही इस बारे में जानती थी।

विनोद खन्ना के निधन से पूरी फिल्म इंड्रस्ट्री सन्न हो गई। आज बाहुबली 2 का ग्रैंड प्रीमियर भी मुंबई में होने वाला था लेकिन उसे विनोद खन्ना के निधन की वजह से कैंसिल कर दिया गया।

इंडिया टीवी से बात करते हुए बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों ने विनोद खन्ना को श्रद्धांजलि दी, और उनसे जुड़ी अपनी यादें साझा की हैं।

स्लाइड में देखिए बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों ने विनोद खन्ना के निधन पर क्या कहा

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement