Tuesday, April 16, 2024
Advertisement

Bigg Boss 11: प्रियांक क्यों बने हैं प्रियंका? नीले रंग के स्विमसूट में तस्वीरें हो रही हैं वायरल

प्रियांक नीले रंग के स्विमसूट में नजर आ रहे हैं। सोचने वाली बात यह है कि प्रियांक को यह स्विमसूट मिला कहां से?

Jyoti Jaiswal Written by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal
Updated on: December 13, 2017 15:37 IST
priyank sharma bigg boss 11- India TV Hindi
priyank sharma bigg boss 11

नई दिल्ली: बिग बॉस के घर में आजकल अलग ही ड्रामा चल रहा है। कल हमने देखा रोबोट टास्क के दौरान लव ने किस तरह की हरकतें करके हितेन, हिना और प्रियांक को हंसाया था। आज हिना, प्रियांक, आकाश और हितेन की बारी है दूसरी टीम से बदला लेने का। कल के एपिसोड में आप ने देखा था जहां लव दूसरी टीम को हंसाने के लिए चीप फन करते दिख रहे थे वहीं अर्शी और विकास ने सामने वाली टीम को काफी कुछ बुरा-भला कहकर उन्हें रुलाने और गुस्सा दिलाने की कोशिश की थी।

आज के एपिसोड में आप प्रियांक को लव जैसी ही कुछ हरकतें करते देखेंगे लेकिन यहां तो प्रियांक लव से 4 कदम आगे दिख रहे हैं। प्रियांक नीले रंग के स्विमसूट में नजर आ रहे हैं। प्रियांक ये हरकत विकास और शिल्पा को हंसाने के लिए कर रहे हैं। नीचे देखिए प्रियांक का यह नया अवतार।

अब दिलचस्प बात यह भी है कि प्रियांक को यह स्विमसूट मिला कहां से। क्या यह स्विमसूट 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि एक्ट्रेस हिना खान का है। वैसे भी ट्विटर पर लोग प्रियांक को हिना ही कह रहे हैं। देखिए लोग कैसे कैसे कमेंट कर रहे हैं।

सिर्फ प्रियांक ही नहीं हितेन भी लोगों को हंसाने के लिए औरत बन गए। देखिए हितेन की यह तस्वीर वायरल हो रही है।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement