Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

सोनम कपूर को लेकर प्रोटेक्टिव हैं अर्जुन कपूर

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अभिनेत्री सोनम कपूर को अपनी सबसे चहेती चचेरी बहन मानते हैं और उन्होंने कहा कि सोनम को लेकर वह बहुत ही प्रोटेक्टिव हैं।

IANS Written by: IANS
Updated on: July 22, 2017 18:08 IST
arjun sonam- India TV Hindi
arjun sonam

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अभिनेत्री सोनम कपूर को अपनी सबसे चहेती चचेरी बहन मानते हैं और उन्होंने कहा कि सोनम को लेकर वह बहुत ही प्रोटेक्टिव हैं। फिल्म 'मुबारकां' के प्रचार के दौरान एक सवाल पर अर्जुन ने कहा, "सोनम मेरी पसंदीदा चचेरी बहन हैं। हम दोनों बराबर उम्र के हैं। दोनों एक ही स्कूल में पढ़े और शुरुआत से ही मैं उनको लेकर बहुत रक्षात्मक हूं और वह मेरी जिंदगी में हमेशा यूं ही रहेगी।"

अर्जुन के चाचा और गुजरे जमाने के अभिनेता अनिल कपूर ने उनसे अपने तीनों चचेरे भाई-बहनों सोनम, रिया और हर्ष में से किसी एक को चुनने संबंधी सवाल किया था।

कपूर परिवार से विरासत में मिले गुणों संबंधी अपने चाचा अनिल के दूसरे सवाल पर 'इश्कजादे' के अभिनेता ने कहा, "मैं सिनेमा को प्यार करना और दर्शकों का लगातार मनोरंजन करते रहने की इच्छा को महसूस करता हूं। एक परिवार के रूप में हम सिनेमा को प्यार करते हैं और उनसे (परिवार) मैंने एक चीज सीखी है कि इससे फर्क नहीं पड़ता कि आपको कितनी बार यहां आने और रहने की जरूरत है, हमेशा दर्शकों की सेवा के लिए रहो, क्योंकि वे आपको बनाते हैं। वे दर्शक ही हैं, जिनकी वजह से हम आज यहां हैं।"

अनीस बज्मी निर्देशित 'मुबारकां' में अर्जुन कपूर और अनिल कपूर के अलावा अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज और अथिया शेट्टी केंद्रीय महिला किरदारों में हैं। यह फिल्म 28 जुलाई को रिलीज होने जा रही है।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement