Saturday, April 20, 2024
Advertisement

अपने इस फैन के साथ सोनम को देखना चाहते हैं अनिल कपूर

बॉलीवुड के झकास अभिनेता अनिल कपूर चाहते है कि उनकी लाडली बेटी सोनम कपूर उनके प्रशंसक के साथ किसी फिल्म में नजर आएं।

India TV Entertainment Desk India TV Entertainment Desk
Updated on: March 08, 2016 12:15 IST
sonam - India TV Hindi
sonam

मुंबई: बॉलीवुड के झकास अभिनेता अनिल कपूर चाहते है कि उनकी लाडली बेटी सोनम कपूर उनके प्रशंसक और अभिनेता रणवीर सिंह के साथ किसी फिल्म में नजर आएं। अनिल कपूर का मानना है कि सोनम कपूर और अभिनेता रणवीर सिंह को लेकर एक फिल्म बनाई जानी चाहिए, क्योंकि दोनों ऑनस्क्रीन जोड़ी के रूप में 'कुछ हटकर' कर सकते हैं। अनिल ने कलर्स गोल्डन पेटल अवार्ड समारोह के मौके पर कहा, "मैं चाहूंगा कि सोनम और रणवीर साथ में फिल्म करें। मुझे लगता है कि दोनों मिलकर कुछ बहुत खास कर सकते हैं, क्योंकि दोनों एक-दूसरे को कई सालों से जानते हैं। मेरे ख्याल से किसी को उन दोनों को फिल्म में लेना चाहिए।"

इसे भी पढ़े:- Women's Day Special: ये अभिनेत्रियां रहीं अपनी फिल्मों की हीरो

रणवीर की मां अनिल कपूर की पत्नी सुनीता की काफी करीबी मानी जाती हैं, इसी वजह से ये दोनों परिवार एक-दूसरे को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं और रणवीर, अनिल के कितने बड़े फैन हैं इस बात से तो हम सभी वाकिफ हैं।

पिछले दिनों खबर आई थी कि अनिल कपूर के जीवन पर आधारित भी एक फिल्म बनाने की योजना चल रही है जिसमें उनकी भूमिका रणबीर सिंह निभाएंगे। क्योंकि वह अनिल के बड़े प्रशंसक हैं। लेकिन अनिल का कहना है कि उन पर कोई फिल्म नहीं बनाई जानी चाहिए, उन्होंने अपने जीवन ऐसा कुछ खास नहीं किया है जिस पर फिल्म बनाई जा सके। अनिल और रणवीर फिल्म दिल धड़कने दो साथ काम भी कर चुके हैं।

अनिल फिलहाल अपनी मुख्य भूमिका वाले धारावाहिक '24' के दूसरे संस्करण की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं।

अगली स्लाइड में देखिए रणवीर-सोनम की जोड़ी:-

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement