Saturday, April 27, 2024
Advertisement

नोट के वाटर नोर्क विंडो पर न लिखें कुछ भी: RBI

मुंबई: रिजर्व बैंक ने लोगों से बैंक नोट के वाटरमार्क विंडो (वह खाली स्थान जहां गांधी जी की एकदम हल्की फोटो प्रकाश पर रखने से दिखती है) पर कुछ भी नहीं लिखने को कहा है।

PTI PTI
Updated on: July 17, 2015 10:39 IST
नोट के वाटर नोर्क...- India TV Hindi
नोट के वाटर नोर्क विंडो पर न लिखें कुछ भी: RBI

मुंबई: रिजर्व बैंक ने लोगों से बैंक नोट के वाटरमार्क विंडो (वह खाली स्थान जहां गांधी जी की एकदम हल्की फोटो प्रकाश पर रखने से दिखती है) पर कुछ भी नहीं लिखने को कहा है। आरबीआई के मुताबिक, इसमें एक महत्वपूर्ण सुरक्षा विशेषता होती है जो नकली नोट से इसे अलग करती है।

आरबीआई ने कहा कि यह बात उसके संज्ञान में लाई गई कि कुछ लोग और संस्थान बैंक नोटों के वाटरमार्क विंडो पर संख्या, नाम या संदेश लिख देते हैं जिससे नोट खराब हो जाते हैं।

आरबीआई से जारी एक नोटिफिकेशन में कहा गया है, 'वॉटरमार्क विंडो में एक महत्वपूर्ण सिक्यॉरिटी फीचर होता है जो नकली नोट में नहीं होता। विडों पर किसी तरह की छेड़छाड़ से उसकी यह विशेषता छिप जाती है और आम लोग असली नोट के एक फीचर से अवगत नहीं हो पाते हैं। इसलिए, लोगों से आग्रह है कि वे वॉटरमार्क विंडो से किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं करें।'

यह भी पढ़ें

जानिए कैसे पहचाने असली नोट, नहीं खाएंगे कभी धोखा

10-100 रुपए के स्मारक सिक्के जारी, जानिए भारतीय सिक्कों के अहम राज

RBI ने जारी किए 100 के नए नोट, जानिए क्या है खास

देश में सबसे पहले आएगें 10 रुपए के प्लास्टिक नोट

1.14 रुपए में छपता है एक का नोट, जानिए नोटों की छपाई का खर्चा

एक रुपए का नोट हुआ नए सिरे से जारी

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें बिज़नेस सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement